{"_id":"621a6d52cef7013a635fab54","slug":"jahar-etawah-news-knp682776489","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर से विवाहिता की मौत, 17 माह पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर से विवाहिता की मौत, 17 माह पहले हुई थी शादी
विज्ञापन
मृतका रमा कुमारी की फाइल फोटो
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई। गीजा गांव में शनिवार सुबह जहर खाने से एक नवविवाहिता की मौत हो गई। उसकी 17 माह पहले शादी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सैफई थाना क्षेत्र के गीजा गांव निवासी दीपक राठौर की शादी फिरोजाबाद जिले के ग्राम सेंगरी थाना मठसेना में महावीर सिंह की बेटी रमा कुमारी (28) से हुई थी। शनिवार सुबह रमा कुमारी ने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां शनिवार दोपहर मौत हो गई। पति दीपक सैफई में एक दुकान पर काम करता है।
रोज की तरह शनिवार को भी वह काम पर गया था। मां ने फोन पर घटना की सूचना दी। दीपक ने बताया कि 21 फरवरी को वह पत्नी के साथ ससुराल गए थे। वहां पत्नी की सौतेली मां से कहासुनी हो गई थी। उस दिन से वह परेशान थी। शनिवार को उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
सैफई थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक का कहना है अस्पताल की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक किसी प्रकार की कोई लिखित सूचना थाने में नहीं दी गई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।