फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   jagammnanpur won by 5 wicket

Etawah News: जगम्मनपुर ने पांच विकेट से जीता मैच

Wed, 10 May 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 10 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
jagammnanpur won by 5 wicket
चकगरनगर। चंबल विद्यापीठ परिवार के बैनर तले चंबल अंचल में 1857 के रणबांकुरों की स्मृति में ‘पंचनद क्रिकेट चैंपियनशिप’ का शुभारंभ हो गया। हिम्मतपुर मैदान पर खेले गए पहले मैच में जगम्मनपुर की टीम पांच विकेट से विजयी रही।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में औरैया, इटावा, जालौन, भिंड की टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले मैच में बिठौली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम 11.5 ओवर में 75 रन पर ऑलआउट हो गई। बिठौली के छोटू ने 12 रन बनाए। वहीं निहाल ने तीन विकेट झटके। जवाब में उतरी जगम्मनपुर की टीम ने 11.1 ओवर में पांच विकेट पर 76 रन बना लिए। अभिमन्यु ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। युवराज 18 रन बनाने के साथ तीन विकेट लेकर मैन आफ द मैच रहे। अंपायर की भूमिका सुरजीत और अवनीश ने निभाई।
विज्ञापन

आयोजन समिति से जुड़े कपिल तिवारी, सतेंद्र सिंह राठौर, संजय दुबे, आशीष दुबे, बच्छराज, लोकेंद्र पाल, शशिकांत दुबे आदि मौजूद रहे। शहीद मेला इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक क्रांतिकारी वंशज इंजीनियर राज त्रिपाठी ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों की याद में हो रही पंचनद क्रिकेट चैंपियनशिप क्षेत्र के युवाओं को उनके बारे में बताएगी। रमेशचंद्र गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन प्रशंसनीय और अनुकरणीय हैं। चैंपियनशिप शुरू करने वाले क्रांतिकारी लेखक डॉ शाह आलम राना ने कहा कि इस आयोजन से युवाओं को महानायकों के बारे में पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed