{"_id":"5766e2254f1c1bd24d11c033","slug":"irrigation-problem-for-parpatti-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":" पारपट्टी किसानों के सामने सिंचाई का संकट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारपट्टी किसानों के सामने सिंचाई का संकट
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
सूखा कुअां देखता किसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारपट्टी क्षेत्र के ज्यादातर राजकीय नलकूप खराब पड़े हैं। इससे सिंचाई की समस्या गंभीर हो गई है। इस क्षेत्र में सिंचाई के लिए ज्यादातर किसान राजकीय नलकूपों पर ही निर्भर हैं। हालत यह है कि किसी नलकूप का स्टार्टर खराब है तो किसी का मोटर। कई नलकूप ट्रांसफार्मर खराब होने से बंद हैं।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार एक ओर किसानों को सिंचाई की सुविधा प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करा रही है। वहीं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गृहजनपद में पारपट्टी के किसान सिंचाई के संकट से परेशान हैं। रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता संटू ने पारपट्टी के कई गांवों का जायजा लिया। गढ़ायता, मिहौली, जरहौली, पुरा मुरोंग, सिलायता, पुरा तिलक सिंह, पुरा निधान सिंह सहित कई गांवों के लोगों ने उनसे राजकीय नलकूपों की दुर्दशा बयान की। किसानों ने बताया कि राजकीय नलकूपों पर आपरेटर बहुत कम आते हैं। ड्यूटी से बचने के लिए आपरेटर खुद नहीं चाहते हैं कि नलकूप चालू हों। वह कोई न कोई तकनीकी खराबी दिखाकर अपना बचाव कर लेते हैं। नलकूप बंद होने से किसानों को समय से सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलता है।
विज्ञापन
चेयरमैन संटू गुप्ता ने कहा कि वह नलकूपों की खराबी और उनके नाम पर हो रहे गोरखधंधे के मामलों को लेकर जिलाधिकारी से मिलेंगे। जिलाधिकारी से नलकूपों से पानी की उपलब्धता एवं उनकी मरम्मत के नाम पर होने वाले खर्च की जांच करने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि पारपट्टी के किसानों के साथ अन्याय करने वाले नलकूप खंड के अधिकारियों की शिकायत भी मुख्यमंत्री से करेंगे।
विज्ञापन