{"_id":"695956b948b35a0c82013f54","slug":"irrigation-of-many-villages-affected-due-to-cutting-of-rajbaha-etawah-news-c-216-1-etw1012-135763-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: रजबहा कटने से कई गांवों की सिंचाई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: रजबहा कटने से कई गांवों की सिंचाई प्रभावित
विज्ञापन
जसवंतनगर। कस्बा क्षेत्र में स्थित नगरिया पुल के पास शनिवार को भोगनीपुर निचली गंग नहर से निकला रजबहा कट गया। इस कारण नहर का पानी माइनर में आगे बढ़नेणे बजाय नहर और माइनर के बीच खंदी में भरने लगा है। ऐसे में माइनर की टेल तक पानी न पहुंचने से कई गांवों की सिंचाई पूरी तरह से ठप हो गई है।
किसानों की सूचना पर शाम सिंचाई विभाग ने रजबहे में जाने वाले पानी को रोक दिया है। कस्बा क्षेत्र के किसान भूर सिंह, सतबीर, भानु प्रताप, अजीत सिंह, रामदयाल, सुनील कुमार, संतोष व दलवीर का आरोप है कि रजबहे की मरम्मत के दौरान मनमानी से काम किए जाने का नतीजा है। रजबहे के किनारों से मानक के विपरीत अधिक मिट्टी उठा लिए जाने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है।
किनारे कमजोर होने की वजह से जरा सा दबाव पड़ते ही रजबहा फट गया और खंदी में पानी भर रहा है। किसानों का कहना है कि अब उन्हें सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे गेहूं, सरसों समेत अन्य फसलें बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। मामले में सिंचाई विभाग के जेई महिपाल सिंह ने बताया कि उन्हें रजबहा कटने की सूचना मिली थी। इस पर पानी को रोक दिया गया है। जल्द मरम्मत कार्य पूरा कर दिया जाएगा और पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।