फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Invoice cut on opening of shops on both sides

दोनों साइडों की दुकानें खुलने पर दौड़ी पुलिस, काटे चालान

Mon, 13 Jul 2020 06:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Invoice cut on opening of shops on both sides
फोटो संख्या 17 गलत साइड खुली दुकान का चालान करती पुलिस - फोटो : ETAWHA
55 घंटे के लॉकडाउन के बाद सोमवार को कस्बे में दोनों साइडों के दुकानदारों ने दुकानें खोल लीं।
विज्ञापन

जानकारी पर पुलिस फोर्स ने गलत साइड पर खुली दुकानों बंद करवाते हुए एक दर्जन दुकानदारों के चालान काट दिए। दुकानदारों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन ईओ को सौंपा।
सोमवार को दोनों साइडों का बाजार खुलने की खबर वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन हरकत में आया।
थाना प्रभारी रमेश सिंह ने एसएसआई सुरेश चंद्र के नेतृत्व में पुलिसबल के साथ बाजार में कूच किया।
पुलिस ने गलत साइड से दुकान खोलकर बैठे दुकानदारों के चालान काटना शुरू कर दिया। कार्रवाई होते देख कई दुकानदार दुकानें बंद कर भाग निकले।
नगर के व्यापारियों का कहना था कि नए नियम से एक साइड के दुकानदारों को नुकसान होगा। व्यापारी नेता लल्लन गुप्ता, पुरुषोत्तम मिश्रा के साथ कई व्यापारी नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन

दुकानदारों ने ईओ से मुलाकात कर डीएम को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। ईओ अजय कुमार ने बताया कि दुकानदारों की इस समस्या को डीएम तक पहुंचाया जाएगा।
डीएम का जो निर्णय होगा उससे दुकानदारों को अवगत करा दिया जाएगा। तब तक के लिए दुकानदारों से पूर्ववत आदेश के अनुसार ही प्रतिष्ठान खोलने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन के लॉकडाउन के बाद बाजार खुलने पर सोमवार को कस्बे के दुकानदार असमंजस में रहे। कस्बे में भी दुकानदारों ने दोनों साइडों की दुकानें खोल लीं।
कस्बा इंचार्ज गीतम सिंह ने दुकानदारों से एक साइड दुकान बंद करवाईं। दुकानदारों का कहना था कि दुकानें नहीं खुलेंगी तो वे परिवार कैसे पालेंगे और किराया कहां से भरेंगे।
चौकी इंचार्ज ने उन्हें बताया कि जब तक नई गाइडलाइन नहीं आती तब तक इसी तरीके से बाजार खोला जाएगा।
प्रत्येक सप्ताह में होने वाले दो दिवसीय लॉकडाउन के नए नियम लागू होने के बाद जिलाधिकारी जेबी सिंह ने जिले में दुकानें खोलने को लेकर नया रोस्टर जारी किया है। एसडीएम सदर सिद्धार्थ ने बताया है कि यह नियम 31 जुलाई तक जारी रहेगा, जबकि अन्य नियम पहले की तरह लागू रहेंगे।
उन्होंने बताया कि अब एक हफ्ते में तीन दिन दाहिनी और दो दिन बायीं तरफ की दुकानें खोली जाएंगी। दूसरे हफ्ते तीन दिन बायीं और दो दिन दाहिनी तरफ की दुकानें खुलेंगी।
इनसेट
बंदी के दिन कराई जाएगी सफाई व सैनिटाइजेशन
भरथना। एसडीएम इंद्रजीत सिंह ने बताया कि दायीं और बायीं तरफ को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक सप्ताह पांच दिन दुकानें खोलने का समय सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक रहेगा। इसके अलावा शनिवार और रविवार को बाजार बंदी रखकर साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।
इनसेट
व्यापार मंडल ने की पूरा बाजार खोलने की मांग
ऊसराहार। सप्ताह में पांच दिन एक-एक साइड दुकानें खोलने को लेकर प्रशासन के लिए गए निर्णय पर व्यापार मंडल ने रोष जताया है। व्यापारियों ने एक सप्ताह में दो दिन दुकान खोलने पर परिवार के भरण-पोषण को लेकर चिंता जताई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल कौशल का कहना है कि पहले से ही व्यापारी आर्थिक संकट से जूझ रहा है। शासन ने भी लॉकडाउन में कोई मदद नहीं दी। दूसरे गुट के व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवि चक्रवर्ती ने कहा कि पहले से ही व्यापारी परेशान है। उसकी परेशानी को हल करने की जगह उसे भुखमरी की कगार पर ला दिया गया है। कोरोना संकट में सिर्फ व्यापारियों की ही मदद नहीं की जा रही है। व्यापारियों ने पांचों दिन पूरा बाजार खुलवाने की मांग जिलाधिकारी से की है।

इनसेट
युवा व्यापार संगठन ने नए नियमों का किया स्वागत
इटावा। युवा व्यापार संगठन के अध्यक्ष आकाशदीप जैन बेटू ने सप्ताह में होने वाले दो दिन के लॉकडाउन को लेकर डीएम द्वारा जारी किए गए नए रोस्टर का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए बाजार खोलने के लिए लागू किए गए नए नियम में किसी भी दुकानदार के साथ भेदभाव नहीं होगा। उन्होंने दुकानदारों से रोस्टर के हिसाब से दुकानें खोलने तथा सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed