फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   invevtigation

मिष्ठान व्यापारी पर लगे मिनी गुंडा एक्ट की जांच के आदेश

Thu, 19 Aug 2021 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
invevtigation
इटावा। शहर के मिठाई विक्रेता हीरा लाल उर्फ अनिल कुमार पर कोतवाली में लगाए गए मिनी गुंडा एक्ट मामले में एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने पक्का तालाब स्थित मिठाई दुकान के मालिक हीरा लाल के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट (धारा 110 जी) के तहत कार्रवाई की थी। मामला सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट पहुंचा तो उन्होंने नोटिस जारी कर हीरालाल को दो लाख का मुचलका दाखिल करने का आदेश दिया। बुधवार को उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के नेताओं के साथ हीरा लाल सिटी मजिस्ट्रेट से मिले और ज्ञापन देकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। सिटी मजिस्ट्रेट की संस्तुति पर एसएसपी ने जांच सीओ को सौंपी है।
विज्ञापन

मंडल के जिलाध्यक्ष अनंत प्रताप अग्रवाल ने कहा कि हीरालाल मिठाई विक्रेता होने के साथ ही रेस्टोरेंट मालिक भी हैं। उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। पुलिस ने द्वेष की भावना से कार्रवाई की है। ज्ञापन देने वालों व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष गुरुभेज सिंह, संरक्षक मनीष जैन, युवा जिलाध्यक्ष प्रवीन कुमार दुबे, जिला महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव, संतोष सोनी, प्रिंस अग्रवाल, राम सिंह (सभासद), आशीष पटेल, शिवाकांत समेत तमाम व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हीरा लाल के बेटे रजत ने बताया कि वर्ष 2020 में श्रम विभाग की टीम ने उनकी दुकान पर छापा मारा था। टीम का आरोप था कि दुकान में नाबालिग मजदूरी कर रहे हैं। यह बात अफसर साबित नहीं कर सके थे। इसके चलते सीजीएम कोर्ट ने मामला खारिज कर दिया था। इस मामले में पिता ने श्रम विभाग के तीन अधिकारियों, एक महिला समेत तीन सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज दर्ज कराई थी। आरोप है कि इसी मामले में समझौता करने का दबाव बनाने के लिए पुलिस ने यह साजिश रची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed