फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   UP Board: Last date for exam applications is now September 5.

यूपी बोर्ड : परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि अब पांच सितंबर

Thu, 27 Aug 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Last date for exam applications is now September 5.
इटावा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 की तैयारियों के बीच माध्यमिक शिक्षा परिषद ने संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के परीक्षा आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर पांच सितंबर कर दी है। तिथि बढ़ने से उन छात्र-छात्राओं और विद्यालयों को राहत मिलेगी, जो निर्धारित समय में आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए भी कागजी प्रक्रिया चल रही है। परिषद ने परीक्षा फॉर्म, फीस जमा करने और छात्र-छात्राओं का विवरण ऑनलाइन अपलोड करने को लेकर विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। निर्देशों के अनुसार विद्यालयों को छात्र-छात्राओं से परीक्षा शुल्क लेकर एकमुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में एक सितंबर 2026 तक जमा करना होगा। इसके बाद पांच सितंबर तक छात्र-छात्राओं का विवरण परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड किया जाएगा। छह सितंबर से 11 सितंबर तक अपलोड किए गए डाटा की जांच और आवश्यक संशोधन किए जा सकेंगे। इस अवधि में नए छात्र-छात्राओं का डाटा अपलोड नहीं किया जाएगा। वहीं, फोटोयुक्त नामावली और अन्य अभिलेख जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। डीआईओएस अतुल कुमार सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी सभी निर्देशों का जिले के विद्यालयों में पालन कराया जाएगा। विद्यालय प्रधानाचार्यों को समयसीमा के भीतर सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed