फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Inter colleges of the district got 14 spokespersons

जिले के इंटर कॉलेजों को 14 प्रवक्ता मिले

Wed, 10 Nov 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Inter colleges of the district got 14 spokespersons
इटावा। सहायता प्राप्त 54 माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी अगले शिक्षा सत्र तक दूर हो जाएगी। इंटर की कक्षाओं के लिए प्रवक्ताओं की चयन सूची माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने भेज दी है। 14 प्रवक्ताओं को जिले में भेजा गया है। अभी टीजीटी शिक्षकों की सूची का इंतजार है।
विज्ञापन

डीआईओएस राजू राणा ने नवनियुक्त प्रवक्ताओं को हफ्तेभर में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किए हैं। इस माह माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड ने चयनित प्रवक्ताओं की सूची सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेज दी है।
विज्ञापन

इटावा में प्रवक्ताओं के कुल 79 पद रिक्त हैं। इनमें आधे पदों पर पदोन्नति के माध्यम से भर्ती होती है। इसके बाद शेष पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधियाचन भेजे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में गणित विषय के एक, संस्कृत के तीन, नागरिक शास्त्र एक, संगीत गायन एक, अर्थशास्त्र एक, संगीत वादन एक, मनोविज्ञान एक, हिंदी दो, केमिस्ट्री, वाणिज्य और भूगोल विषय पर एक एक प्रवक्ता की नियुक्ति की गई है।
माध्यमिक विद्यालयों में हाईस्कूल तक की कक्षाओं में पढ़ाने वाले 398 टीजीटी शिक्षकों के पद अभी खाली हैं। इन पदों पर अभी चयनित अभ्यर्थियों की सूची अभी प्राप्त नहीं हुई है।

नियुक्ति को लेकर शिक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। इन पदों पर तैनाती के बाद विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर हो जाएगी।
सभी चयनित प्रवक्ताओं को एक सप्ताह के अंदर तैनाती विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के आदेश जारी किए हैं।
प्रबंधकों को भी निर्देश दिए गए कि प्रवक्ताओं को तत्काल कार्यभार ग्रहण कराते हुए योगदान आख्या प्रधानाचार्य के माध्यम से कार्यालय में प्राप्त कराएं। टीजीटी शिक्षकों की सूची भी जल्द आने की उम्मीद है।
-राजू राणा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed