{"_id":"69e91aae839d3c021f05d387","slug":"instead-of-the-agency-a-line-was-set-up-at-the-intersection-only-18-cylinders-were-distributed-etawah-news-c-216-1-etw1012-141582-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: एजेंसी के बजाय चौराहे पर लगवाई लाइन, बांटे सिर्फ 18 सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: एजेंसी के बजाय चौराहे पर लगवाई लाइन, बांटे सिर्फ 18 सिलिंडर
विज्ञापन
इटावा। शहर के बलराम सिंह चौराहे पर बुधवार को सुबह से ही गैस सिलिंडर लेने वाले उपभोक्ताओं ने लाइन लगा ली। हालांकि यहां पर कोई गैस एजेंसी नहीं है लेकिन जब उपभोक्ताओं से पूछा गया था उन्होंने बताया कि उदी की ग्रामीण गैस एजेंसी से उन्हें आश्वासन मिला था कि बुधवार को शहर में ही बलराम सिंह चौराहे पर सिलिंडर बांटे जाएंगे। लाइन में लगे चार घंटे बीत जाने के बाद भी जब गाड़ी नहीं पहुंची तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पहुंची गाड़ी से मात्र 18 लोगों को सिलिंडर बांटे गए। बाकी को मायूस होकर लौटना पड़ा। इससे उपभोक्ताओं में गहरी नाराजगी रही।
बढ़पुरा स्थित शहरी ग्रामीण गैस एजेंसी से शहरी क्षेत्र के कई उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। मंगलवार को एजेंसी संचालक ने उपभोक्ताओं को एजेंसी पर न आकर शहर के बलराम सिंह चौराहे के पास ही गैस सिलिंडर वितरित करने का आश्वासन दिया। यह व्यवस्था बुधवार से शुरू होनी थी। इस पर सुबह आठ बजे से ही चौराहे पर लगभग 50 उपभोक्ता लाइन लगाकर खड़े हो गए। दोपहर के 12 बजे तक यहां कोई गाड़ी सिलिंडर वितरण के लिए नहीं पहुंची तो लाइन में लगे उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। जब इसकी जानकारी एजेंसी संचालक को हुई तो आनन फानन में लगभग सवा 12 बजे गाड़ी मौके पर भेजकर सिर्फ 18 सिलिंडर वितरित कराए। बाकी उपभोक्ताओं को गुरुवार को आने को बोला गया।
लाइन में लगे घटिया अजमत अली निवासी मो. अजमद व मो. शाहरुख ने बताया कि वह तीन दिन से गैस सिलिंडर लेने के लिए बढ़पुरा जा रहे थे लेकिन सिलिंडर नहीं मिला। आज बलराम सिंह चौराहे पर भी धूप में चार घंटे लाइन में लगे रहने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिला। वहीं सती मोहल्ला निवासी मो. राशिद का कहना था कि सुबह से लाइन में खड़े हुए हैं और बार-बार 10-15 मिनट में गाड़ी आने की बात कही गई और जब गाड़ी आई तो भी सिलिंडर नहीं मिला।
विज्ञापन
उदी। बढ़पुरा क्षेत्र की ग्रामीण गैस एजेंसी पर मंगलवार गैस सिलिंडर को लेकर भारी मारामारी रही। उपभोक्ता एजेंसी के बाहर सुबह से ही लाइन लगाकर खड़े हो गए, लेकिन उपभोक्ताओं को कई घंटों के इंतजार के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल सका। लाइन में लगे बुजुर्ग राम लखन निवासी रमी का वर ने बताया कि वह सुबह 10 बजे ही एजेंसी पर आ गए थे जिससे जल्द सिलिंडर मिल जाए, लेकिन काफी देर इंतजार के बाद भी उन्हें सिलिंडर नहीं मिल सका। इस संबंध में एजेंसी कर्मियों का कहना है कि ऊपर से सप्लाई कम आ रही है, जिससे दिक्कतें आ रही हैं। सिलिंडर उपलब्ध होते ही उनका वितरण शुरू कर दिया जाता है।