{"_id":"605247af8ebc3ed3802f93c3","slug":"injury-is-being-given-a-conspiracy-in-bengal-rita-bahuguna-joshi-etawha-news-knp618275296","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल में चोट को षड्यंत्र का रूप दिया जा रहा है : रीता बहुगुणा जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगाल में चोट को षड्यंत्र का रूप दिया जा रहा है : रीता बहुगुणा जोशी
विज्ञापन
डा. रीता बहुगुणा जोशी
- फोटो : ETAWHA
इटावा। भाजपा सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि कोरोना काल के दौरान देश में अभी तक जितने चुनाव हुए हैं। उनमें 70 से 80 फीसदी चुनावों में भाजपा ने जीत हासिल की है। 20 से 21 प्रदेशों में भाजपा बहुत आगे है। पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में बंगाल भी उनकी पार्टी जीत रही है, वह लैंडमार्क होगा।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चोट को लेकर कहा कि चुनाव में चोट आती रहती है। चोट को षड़यंत्र का रूप देने की कोशिश कर मतदाताओं की भावनाओं से खेलने का प्रयास किया गया है। चुनाव आयोग ने भी मान लिया है यह हादसा है। इससे चुनाव में कोई अंतर नहीं पड़ेगा या फिर ममता बनर्जी की पार्टी को नुकसान होगा।
प्रदेश सरकार में मंत्री रहीं सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी बुधवार को दिल्ली से मध्य प्रदेश जा रहीं थीं। उसी दौरान हाईवे पर आईटीआई के पास पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश की विकास दर पहले 24 से 25 वे नंबर पर थी। अब यह पहले या दूसरे नंबर पर आ गई है। योगी सरकार ने प्रदेश में अपराधों और संगठित अपराधों पर लगाम लगाई है। क्षेत्रीय पार्टियों या गठबंधन की सरकारों ने 20 से 30 सालों में यूपी का नुकसान किया है, योगी सरकार उसकी भरपाई तेजी से कर रही है।