फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Initially, lethargy , afternoon showed agility

शुरूआत में सुस्ती, दोपहर बाद दिखी चुस्ती

Sat, 17 Oct 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sat, 17 Oct 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Initially, lethargy , afternoon showed agility
ब्लाक क्षेत्र में पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को मतदान तो शांतिपूर्ण ढंग
विज्ञापन
से हुआ, लेकिन वोटरों में उत्साह काफी कम रहा। सुबह के पहले दो घंटे जहां मतदान केंद्रों पर सन्नाटा दिखा, वहीं दोपहर बाद वहां वोटरों की लाइन देखने को मिली।

खासतौर पर ऐसे मतदान केंद्र जहां बीडीसी सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं, वहां जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वोटरों में मतदान का उत्साह कम दिखा। यहां जिला पंचायत सदस्य पद की तीन सीटों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की 51 सीटों के लिए वोट डाले गए। पुलिस ने भैसरई, आलमपुर नरिया व पीहरपुर मतदान केंद्रों से चार लोगों को हिरासत में लिया।
 
सुबह के वक्त मतदान की गति बेहद सुस्त रही। पहले दो घंटे तक सिर्फ साढ़े सात फीसदी वोट पड़े। 11 बजे तक 19 फीसदी मतदान हुआ। दोपहर एक बजे तक 30 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


सुबह 11.30 बजे तक खेड़ा बुजुर्ग मतदान केंद्र के बूथ संख्या 72 पर 523 में से 215 , 71 पर 531 में से 7, 76 पर 746 में से 240, 77 पर 505 में से 136, 75 पर 469 में से 178 पर वोट पड़े थे। इसी तरह दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तक ग्राम बीमामउ में बूथ संख्या 92 पर 715 में से 80, 93 पर 782 में से 83, तिजौरा के बूथ संख्या 97 पर 518 में से 234, जुगौरा पूर्वी बूथ संख्या 117 में 339 में से 258 वोट डाले जा चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान के दौरान पूरे क्षेत्र में कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई। हालांकि लोगों में नोकझोंक जरूर होती रही। क्षेत्र के ग्राम भैसरई में बार बार मतदान केंद्र पर आने पर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर बैठा लिया। इसी तरह आलमपुर नरिया मतदान केंद्र व ग्राम पीहरपुर में भी मतदान केंद्रों पर झगड़ने पर पुलिस ने दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed