{"_id":"696fccd13867e8f90005b156","slug":"information-on-sangam-portal-for-career-counselling-etawah-news-c-216-1-etw1004-136626-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: कॅरिअर काउंसलिंग कर दी संगम पोर्टल की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: कॅरिअर काउंसलिंग कर दी संगम पोर्टल की जानकारी
विज्ञापन
फोटो 39:: राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में करियर काउंसलिंग में बैठे छात्र। स्रोत-विभाग
इटावा। राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में मंगलवार को जिला सेवायोजन कार्यालय (मॉडल करियर सेंटर) की ओर से रोजगार मेले और करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
काउंसलिंग के माध्यम से युवाओं को समझाया गया कि वे अपनी योग्यता के अनुसार सही कार्यक्षेत्र का चुनाव कैसे करें। जिला सेवायोजन कार्यालय के मोहम्मद आसिफ खान ने छात्र-छात्राओं को रोजगार संगम पोर्टल की बारीकियों से रूबरू कराया। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल पर पंजीयन कराने से युवाओं को सरकारी व निजी क्षेत्रों में निकलने वाली नौकरियों की जानकारी तत्काल मिल सकेगी।
इसके साथ ही उन्होंने रोजगार मेले में आईं कंपनियों की कार्यप्रणाली, चयन प्रक्रिया और वेतनमान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। रोजगार में कुल 236 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया, जिनमें से 154 का प्रारंभिक चयन किया गया। मॉडल कॅरिअर सेंटर के यंग प्रोफेशनल एवं काउंसलर दीपक कुमार सिंह ने केंद्र सरकार के नेशनल करियर सर्विस पोर्टल के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से संचालित इस पोर्टल पर पंजीयन के बाद युवा विभिन्न प्रकार के निशुल्क पाठ्यक्रमों का लाभ उठा सकते हैं। ये कोर्स न केवल युवाओं के कौशल को निखारेंगे, बल्कि उन्हें वैश्विक बाजार की जरूरतों के हिसाब से भी तैयार करेंगे।