फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Increase enrollments in vocational trades; action will be taken if there are fewer than 25 students.

Etawah News: व्यावसायिक ट्रेडों में बढ़ाएं दाखिले, 25 से कम छात्र होने पर होगी कार्रवाई

Sat, 25 Jul 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Increase enrollments in vocational trades; action will be taken if there are fewer than 25 students.
इटावा। प्रदेश सरकार ने माध्यमिक विद्यालयों में संचालित व्यावसायिक शिक्षा योजना को प्रभावी बनाने के लिए सभी जिलों में छात्र-छात्राओं के प्रवेश बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ. मुकेश देव ने डीआईओएस को पत्र भेजकर कहा है कि चयनित विद्यालयों में संचालित व्यावसायिक ट्रेडों में अधिक से अधिक छात्रों का प्रवेश सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही जिन विद्यालयों में निर्धारित न्यूनतम छात्र संख्या पूरी नहीं होगी, वहां संबंधित प्रधानाचार्य की जवाबदेही तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 52 राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा योजना के तहत विभिन्न ट्रेड संचालित हैं। इन विद्यालयों में आवश्यकता के अनुरूप ट्रेड, उपकरण और कार्यशालाओं की व्यवस्था पहले से उपलब्ध कराई गई है, लेकिन कई विद्यालयों में जागरूकता के अभाव अथवा उदासीनता के कारण अपेक्षित संख्या में छात्र-छात्राओं का प्रवेश नहीं हो पा रहा है। इससे कई ट्रेड बंद होने की स्थिति में पहुंच रहे हैं, जो योजना के उद्देश्य के विपरीत है। शिक्षा निदेशक ने स्पष्ट किया है कि शासन पहले भी वर्ष 2017, 2018, 2023 और 2024 में इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर चुका है। व्यावसायिक शिक्षा के प्रत्येक ट्रेड में न्यूनतम 25 छात्र-छात्राओं का प्रवेश अनिवार्य है। विशेष परिस्थितियों में कम से कम 10 छात्रों के साथ भी ट्रेड संचालित किया जा सकता है। डीआईओएस अतुल कुमार सिंह ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से छात्र-छात्राओं को कौशल विकास और रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इन ट्रेडों से जोड़कर योजना को सफल बनाना विभाग की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed