फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Including three women killed in road accidents

सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत

Fri, 29 Apr 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,
ब्यूरो/अमर उजाला, Updated Fri, 29 Apr 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Including three women killed in road accidents
दुर्घटना में महिला की मौत के बाद रोते बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां से तीन लोगों को गंभीर हालत में सैफई मिनी पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। फ्रेंड्स कालोनी में हाईवे पर एक डीसीएम सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी, इसमें डीसीएम चालक की मौके पर मृत्यु हो गई, जबकि ट्रक हैल्पर घायल हो गया।
विज्ञापन



वहीं इकदिल थानातंर्गत हाईवे पर ट्रक ने शादी समारोह से वापस लौट रहे बाइक सवारों को रौंद दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को सैफई भेजा गया है। वहीं जसवंतनगर में बाजार जा रही महिला को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन




हादसा- एक- बोलेरो ने महिला को रौंदा, मौत= जसवंतनगर  थाना क्षेत्र के अंतर्गत कचौरा रोड पर ग्राम चकसलेमपुर के समीप शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे कचौरा घाट यमुना पुल की ओर से आ रही बोलेरो कार ने एक महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सड़क पर पैदल चल रही ग्राम सिरसा थाना जसवंतनगर निवासी 55 वर्षीय दुर्गा देवी पत्नी कुंदन लाल प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो कार असंतुलित होकर उछलती हुई खेतों में दूर  जा घुसी। घटना से आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने सड़क पर भारी ईट, पत्थर, कांटे बिछाकर रोड को जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे की सूचना पाकर उपजिलाधिकारी हंसराज यादव, क्षेत्राधिकारी विनय सिंह चौहान पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे। घटना के बारे में जानकारी लेते हुए पीड़ित परिवार को समझाया और शासन से सहायता राशि दिलवाने में पूरी मदद करने की बात कही। इसी बीच प्रधान संघ के अध्यक्ष राजपाल सिंह भी आ गए। उन्होंने पीड़ित परिवार के लोगों को समझाया। डेढ़ घंटे बाद यातायात को बहाल हो सका। थाना प्रभारी दीपक  कुमार ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।



हादसा- दो-  बाइक सवारों को ट्रक ने कुचला, एक का करुणांत- इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी सोबरन सिंह (35 वर्ष) पुत्र बैजनाथ सिंह शुक्रवार को अपने साथी गंभीर सिंह पुत्र पातीराम निवासी तोड़ा थाना सिविल लाइन के साथ भांजी की शादी में शामिल होने के लिए बकेवर थाना क्षेत्र के गांव बिजौली गया था। शादी का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद रात 11 बजे वह अपनी बाइक से घर के लिए निकला।

सोबरन सिंह बाइक चला रहा था, जबकि गंभीर सिंह पीछे बैठा था, लेकिन हेलमेट कोई नहीं लगाए था। जैसे ही उनकी बाइक इकदिल थाना क्षेत्र के हाईवे पर नहर पुल के पास पहुंची, तभी तेजी से आ रहे ट्रक ने पीछे से उन्हें रौद दिया। इस हादसे में सोबरन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक को भगा ले गया।


एसओ इकदिल सतीश कुमार सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और दोनों को उठवा कर जिला अस्पताल लाए, जहां डाक्टरों ने सोबरन सिंह के मरने की पुष्टि कर दी। गंभीर की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई रैफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद दोनों के परिजन भी अस्पताल आ गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


हादसा- तीन- बेकाबू डीसीएम खडे़ ट्रक में घुसी चालक की मौत-  इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे बाईपास पर अड्डा भगवान के पास तेजी से आ रही एक डीसीएम खराब खडे़ ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक का क्लीनर भी चपेट में आने से घायल हो गया। घायल क्लीनर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रैफर कर दिया गया।


गुरुवार शाम को भगवान अड्डा के पास एक ट्रक खराब हो गया था, चालक ने उसे किनारे खड़ा कर दिया। क्लीनर राम बरन पुत्र बेताल निवासी ऐतहानपुर थाना सराय चौरा मुरैना ट्रक को सही करने लगा, तभी तेजी से आ रही एक डीसीएम का चालक अपनी गाड़ी पर नियंत्रण नहीं कर सका और वह खडे़ ट्रक में जा भिड़ी । इस हादसे में डीसीएम चालक अजीत कुमार (25 वर्ष)  पुत्र विश्वनाथ सिंह निवासी घरनवा मडिया बासुपट्टी मधुवनी (बिहार) की मौके पर ही मौत हो गई।



दुर्घटना की जानकारी मिलने पर फ्रेंड्स कालोनी एसओ रामवीर सिंह मौके पर पहुंचे और डीसीएम में फंसे चालक को बाहर निकलवाया और घायल रामबरन को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से उसे सैफई रैफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed