फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   in saifai mahotsav children presented program

महा उत्सव में बिखरी बृज की छटा

Sat, 27 Dec 2014 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 27 Dec 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
in saifai mahotsav children presented program

सैफई में पंद्रह दिवसीय महोत्सव का आगाज शानदार तरीके से हुआ। चारों ओर लोक संस्कृति की छटा नजर आई। बृज के कलाकारों ने तो समां बांध दिया। लोकधारा कार्यक्रम देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए।

विज्ञापन


फूलों के साथ लठ्ठ मार होली का बच्चों ने मनोहारी मंचन किया। मंचासीन अतिथियों ने आकाश में गुब्बारे और कबूतर छोड़कर दूरदराज के लोगों को महोत्सव के आगाज का संदेश दिया।
विज्ञापन


सैफई महोत्सव का आयोजन हवन-पूजन के साथ हुआ। शुक्रवार की सुबह ब्लाक मैदान में हवन किया गया। हवन में प्रो. रामगोपाल यादव के साथ ही महोत्सव समिति अध्यक्ष सांसद बदायूं धर्मेंद्र यादव, संयोजक एवं मैनपुरी सांसद तेजप्रताप सिंह यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रो. रामगोपाल यादव ने हनुमान जी की प्रतिमा को स्थापित किया। दोपहर करीब सवा एक बजे मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जया बच्चन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ चंदगीराम स्टेडियम में मंच पर पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने दीप प्रज्जवलित करके महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन किया।

दीप प्रज्जवलित होते ही स्टेडियम में चारों ओर लोक संस्कृति की छटा बिखरने लगी। सबसे पहले स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद महोत्सव समिति की पत्रिका ग्राम्या का विमोचन किया गया। छात्राओं ने सात मिनट में दस भाषीय लोकगीत प्रस्तुत किया। गीत की शुरूआत छात्राओं ने हिंद देश के निवासी सभी जन एक हैं, से की।

इसके बाद लोकधारा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इटावा-मैनपुरी के 21 विद्यालयों के दो हजार स्कूली बच्चों ने धमाकेदार प्रस्तुति दी। बच्चों ने कान्हा बरसाने में आय जइयो बुलाय रही राधा प्यारी गीत पर एक साथ नृत्य करके बृज की छटा बिखेर दी। इसके बाद आज बृज में होती रे रसिया गीत पर राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने गोपियों के साथ फूलों की होली खेली।

इस बीच लठ्ठ मार होली का भी बच्चों ने मंचन किया। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने खुले दिन से बच्चों की तारीफ की। कार्यक्रम के दौरान महोत्सव समिति अध्यक्ष एवं बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव, संयोजक एवं मैनपुरी सांसद तेजप्रताप सिंह यादव, प्रबंधक वेदव्रत गुप्ता, सांसद अक्षय यादव, सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, डा. अजंट सिंह यादव, विधायिका सुखदेवी वर्मा, सैफई प्रधान दर्शन सिंह, हैंवरा डिग्री कालेज के प्राचार्य डा. रमाशंकर सिंह यादव सहित जिलाधिकारी इटावा नितिन बंसल, एसएसपी डा. राकेश सिंह, एडीएम महेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम महेंद्र कुमार सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।


मुलायम ने मांगी माफी
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अपने संबोधन में जया बच्चन को जयाप्रदा के नाम से संबोधित किया। मंच पर मौजूद पार्टी नेता व आयोजकों ने उन्हें जब उनकी गलती का अहसास कराया तो उन्होंने जया बच्चन से माफी मांगते हुए उनका सही नाम लिया। उन्होंने जया बच्चन के नाम को अमिताभ बच्चन से जोड़कर स्थिति को साफ कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed