{"_id":"585c15d74f1c1ba107e3a19e","slug":"in-line-with-the-bank-s-senseless-death-of-the-farmer-arrival","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक की लाइन में बेहोश हुए किसान की घर पहुंचते ही मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक की लाइन में बेहोश हुए किसान की घर पहुंचते ही मौत
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Thu, 22 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
किसान की मौत पर रोते बिखलते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबिया थाना क्षेत्र के गांव बरालोकपुर स्थित स्टेट बैंक की शाखा से बुधवार को रुपये निकालने गया किसान लाइन में ही बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने उसे उठाया और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे घर ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
क्षेत्र के गांव नगला सबी निवासी किसान जयवीर सिंह (38) पुत्र विश्राम सिंह बुधवार को बरालोकपुर की स्टेट बैंक की शाखा में पैसा निकालने गए थे। वह लाइन में लगे थे कि अचानक गिर प़ड़े और बेहोश हो गए। लाइन में खड़े दूसरे लोगों ने उनके परिजनों को सूचना दी। इस पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और जयवीर सिंह को घर ले आए। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। जयवीर सिंह की पत्नी सोनी देवी ने बताया कि उसके पति की तबीयत कुछ दिन से खराब चल रही थी।
दवा के लिए पैसा नहीं होने की वजह से वह कई दिनों से बैंक जा रहे थे, लेकिन कैश नहीं मिल पा रहा था। इस वजह से उ्न्होंने दवा भी नहीं ली थी। उसकी बड़ी बेटी रेनू की शादी हो चुकी है, जबकि नेहा (7) व एक बेटा रोहित है। जयवीर की मौत होने से परिवार के सामने भरण पोषण का संकट पैदा हो गया है।