फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   In December, will play on astro turf hockey player!

दिसंबर में एस्ट्रो टर्फ पर खेलेंगे हाकी खिलाड़ी!

Sun, 07 Jun 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 07 Jun 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
In December, will play on astro turf hockey player!

मौजूदा वर्ष के आखिर तक जिले के हाकी खिलाड़ियों को एस्ट्रो टर्फ हाकी स्टेडियम में खेलने का तोहफा मिलेगा! शहर के बन रहे हाकी स्टेडियम का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब सिर्फ एस्ट्रो टर्फ बिछना शेष है।

विज्ञापन


कार्यदायी संस्था का दावा है कि एक महीने में वह निर्माण कार्य पूर्ण कर लेगी। इसके बाद स्टेडियम में खेल और प्रशिक्षण शुरू कराने की जिम्मेदारी खेल विभाग की होगी।  
विज्ञापन


हाकी खिलाड़ियों की मांग पर प्रदेश में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एस्ट्रो टर्फ हाकी स्टेडियम की घोषणा की थी। सीएम की ओर से 2041 लाख रुपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के बाद कार्यदाई संस्था राजकीय निर्माण निगम ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोजेक्ट के तहत एस्ट्रो टर्फ हाकी स्टेडियम, जिमनेजियम हॉल के साथ ही बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हाल का जीर्णोद्धार होना था। शहर में नुमाइश के पास बने ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास खाली पड़ी जमीन पर एस्ट्रो टर्फ हाकी स्टेडियम का निर्माण कराया गया है।

इसके साथ ही स्टेडियम के पड़ोस में ही एकलव्य भवन की जमीन पर जिमनेजियम हॉल का निर्माण कराया गया है। एस्ट्रो टर्फ हाकी स्टेडियम का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। एस्ट्रो टर्फ भी आ चुकी है। बस अब लेबलिंग का कार्य होने के साथ ही एस्ट्रो टर्फ की पेस्टिंग होना शेष रह गया है।

कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम का दावा है कि एक महीने में स्टेडियम पूरी तरह से तैयार हो जाएगा और इसके बाद उसे खेल विभाग के हैंडओवर कर दिया जाएगा। वहीं खेल विभाग भी नंबर महीने तक हाकी स्टेडियम में प्रतियोगिताओं के साथ ही प्रशिक्षण देने के लिए तैयार है।

जिमनेजियम हॉल भी है तैयार

ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास ही जिमनेजियम हॉल का निर्माण कराया गया। जिमनेजियम हॉल पूरी तरह से तैयार है। यहां सिर्फ फिनशिंग का कार्य शेष रहा गया है जो तेजी के साथ चल रहा है।


जिमनेजियम हॉल के लिए उपकरणों का इंतजार किया जा रहा है। स्टेडियम के साथ ही जिमनेजियम हॉल का भी उद्घाटन संपन्न करा दिया जाएगा। इसके साथ ही ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में बने बहुउद्देश्यीय हॉल में भी चल रहे निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed