जेलों में सुधारी जा रही है व्यवस्था: जैकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। प्रदेश सरकार के जेल एवं लोक सेवा प्रबंधन राज्यमंत्री जय कुमार जैकी ने कहा कि प्रदेश सरकार संकल्पपत्र के वादे पूरे कर रही है। प्रदेश की सभी जेलों की व्यवस्थाओं को सुधारा जा रहा है। सभी जेलरों को बंदियों को जेल मैनुअल के अनुसार सुविधाएं देने के निर्देश दिए गए हैं। जेल राज्यमंत्री जय कुमार जैकी हाथरस जाते समय भाजपा नेता प्रशांत राव चौबे के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता के बीच सरकार की गहरी पैठ बने, कार्यकर्ता आम जन की मदद कर सके इसलिए हम इटावा आ रहे हैं। सरकार संकल्प पत्र के वादे पूरे कर रही है। पूरे प्रदेश में ऋण मोचन का कार्य चल रहा है। इस योजना से लाखों किसान लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार हमें जेल में जो कमी मिली उसे दूर किया जा रहा है। प्रदेश की सभी जेलों में सुधार के प्रयास तेजी से चल रहे है। जेलों की सुरक्षा के मानकों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। जेलों के किचन भी ठीक किए जा रहे हैं। जब किचन अच्छा होगा तो बंदियों को भी अच्छा भोजन मिलेगा।
जेल राज्यमंत्री जय कुमार जैकी ने कहा कि जेलों में अपराधियों को मैनुअल के मुताबिक सुविधाएं दी जाएं। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी मिलने पर गोरखपुर फर्रुखाबाद आदि जिलों के जेल अधीक्षकों को निलंबित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 90 से 96 हजार तक बंदी है जिसमें एक जेल में 54 प्रतिशत ओवर बंदियों का अनुपात है। धीरे-धीरे जेलों में क्षमता से अधिक बंदियों के ग्राफ को घटाया जाएगा। इटावा में मॉडल जेल का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसी भी गलत व्यक्ति को संरक्षण नहीं दे रही है और घटनाओं को सरकार चुनौती के रूप में ले रही है। सरकार का एक ही लक्ष्य है सबका साथ सबका विकास। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रशांत राव चैबे, प्रभात दीक्षित, दिलीप मिश्रा, अतुल चैबे, खुनखुन मिश्रा, जितेन्द्र भदौरिया, कुन्नू भदौरिया, सुशीला राजावत, मयंक विधौलिया, हरीशंकर पटेल, शशीकांत चौधरी, गणेश उपाध्याय, आकाश तिवारी, शिवम मिश्रा, गौरव सिंह आदि ने जेल मंत्री का फूल मालाओं से लादकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।