{"_id":"6aea2ab46210aa5e6e0d37f4","slug":"illegal-encroachments-removed-using-a-jcb-a-24-hour-deadline-issued-for-clearing-remaining-encroachments-etawah-news-c-216-1-etw1004-152593-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: जेसीबी से हटवाए अवैध कब्जे, 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: जेसीबी से हटवाए अवैध कब्जे, 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी
Wed, 04 Nov 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो 33::: जसवंतनगर में जेसीबी से अतिक्रमण हटाती प्रशासन की टीम। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
जसवंतनगर। सदर बाजार में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए मंगलवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। बस स्टैंड चौराहे से पालिका बाजार और बड़े चौराहे से गोले वाली मस्जिद तक सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जे हटवाए गए।
कार्रवाई से दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। कई ने खुद ही सामान दुकानों के अंदर रख लिया। तहसीलदार जितेंद्र कुमार पटेल, सीओ आयुषी सिंह और ईओ श्याम बचन सरोज के नेतृत्व में टीम ने दुकानों के बाहर रखे स्टूल, मेज और अन्य सामान हटवाया।
नालियों पर किए गए अतिक्रमण और अवैध टीनशेड जेसीबी से हटाए गए। अधिकारियों ने दुकानदारों को 24 घंटे में स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। ऐसा न करने पर सामान जब्त करने और जुर्माना वसूलने की बात कही। (संवाद)