फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   If we do not take the bus to the towns, then the driver-operator will nap

कस्बों में बस नहीं ले गए तो नपेंगे चालक-परिचालक

Thu, 21 Nov 2019 06:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
If we do not take the bus to the towns, then the driver-operator will nap
रोडवेज के चालक बसें कस्बों में तय किए गए बस स्टैंड पर ले जाने के बजाए हाईवे से निकाल लेते थे, लेकिन अब ऐसा करने वाले चालक परिचालक पर कार्रवाई की जाएगी। जुर्माना लगाने के साथ 15 दिन तक अवैतनिक अवकाश भी दिया जा सकता है बसें कस्बों के अंदर जाएं इसकी निगरानी के लिए अधिकारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन

कानपुर रूट पर बकेवर, महेवा, औरैया, अजीतमल कस्बों के अंदर और जसवंतनगर व सैफई बस स्टैंड तक बसें ले जाने के निर्देश रोडवेज चालकों को हैं। इसके बाद भी चालक हाईवे से सीधे बसें निकाल ले जाते हैं।
विज्ञापन

इससे यात्रियों को परेशानी के साथ उनकी सुरक्षा को भी खतरा बना रहता है। बुधवार को बसरेहर कस्बे में बस न ले जाने पर भरथना विधायक सावित्री कठेरिया ने चालक और परिचालक से जवाब तलब करने के साथ रोडवेज अधिकारियों से शिकायत भी की थी। कुछ अन्य शिकायतें भी पहले मिल चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतों पर क्षेत्रीय प्रबंधक एके झा ने सख्त तेवर दिखाए हैं। उन्होंने निर्धारित कस्बों के अंदर बस न ले जाने वाले चालक और परिचालकों को दंडित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि इसकी निगरानी टीआई को सौंपी गई है।
औरैया के अजीतमल कस्बा में दो टीआई रवि चौहान और अभय यादव को तैनात किया गया है, जो कि चालक परिचालकों पर निगरानी रखेंगे। इसके साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया है कि यदि कोई बस अंदर नहीं जाती है और अपने कागजों पर मुहर नहीं लगवाकर आती है तो उन चालकों व परिचालकों पर एक हजार का जुर्माना लगाया जाएगा।

प्रभारी एआरएम एमसी शर्मा ने बताया कि इस पर कानपुर के आरएम अतुल चौधरी ने आपत्ति जताते हुए मुख्यालय को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने बताया कि कानपुर डिपो की बसों को अंदर जाने के लिए बाध्य न किया जाए क्योंकि इससे समय खराब होता है और यात्रियों को परेशानी भी होती है। उन्होंने कहा कि करीब आधा घंटा का समय खराब हो जाता है । बस को अंदर ले जाने के बाद चालक परिचालक कुछ देर के लिए बस को रोक देते हैं। इससे यात्री शिकायत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed