फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   If the national treachery is true then I will never meet Fakhra

राष्ट्रद्रोह सच हुआ तो फखरे से कभी नहीं मिलूंगा

Thu, 09 Mar 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो, अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 09 Mar 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
If the national treachery is true then I will never meet Fakhra
फखरे आलम के पिता बाबू खां - फोटो : अमर उजाला

बकेवर। लखना कस्बे के महेश्वरी मुहाल से पकड़े गए फखरे आलम के पिता बाबू खां ने कहा कि यदि उनके पुत्र पर राष्ट्रद्रोह की किसी भी गतिविधियों का आरोप सिद्ध होता है तो वे न तो उससे मिलने जाएंगे और न ही उसे घर आने देंगे।

विज्ञापन


आरोपी फखरे आलम के वृद्ध पिता बाबू खां इस घटना से व्यथित हैं। पहले तो उन्हें यह विश्वास ही नहीं होता कि उनका पुत्र राष्ट्रदोह जैसी गतिविधि में शामिल हो सकता है । उन्होंने कहा कि उनका बड़ा बेटा फैज निर्दोष निकला।  छोटे बेटे फखरे की भी जांच चल रही है। जांच में यदि उनका बेटा राष्ट्रद्रोह की किसी भी गतिविधियों में संलिप्त मिलता है तो वे न ही उससे मिलने जाएंगे और न ही उसकी किसी प्रकार की पैरवी करेंगे। उन्होंने कहा कि वे मुसलमान होने के साथ-साथ हिंदुस्तानी भी हैं।
विज्ञापन


देश की संस्कृति के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति भी उनके परिवार के रग-रग में बसी है। बताते हैं कि उनका पूरा परिवार सभी धर्मों का आदर करता है। मुस्लिम पर्वों के साथ-साथ हिंदू पर्व भी धूमधाम से मनाते हैं। उन्होंने कहा कि फखरे आलम बीटेक की पढ़ाई के बाद बड़ा इंजीनियर बने, यही उनकी तमन्ना थी। बहुत पढ़ाई पर बहुत ध्यान भी देता था। मां ने सोने के जेवर बेचकर उसकी फीस भरी थी। ऐसे में उसे यकीन नहीं होता कि उसका किसी ऐसीे गतिविधि में हाथ हो सकता है। उन्हें जांच प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed