फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   If fair elections are held, the BJP won't even get 50 seats in 2027: Prof. Ramgopal

निष्पक्ष चुनाव हुए तो 2027 में भाजपा को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी : प्रो. रामगोपाल

Mon, 21 Sep 2026 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
If fair elections are held, the BJP won't even get 50 seats in 2027: Prof. Ramgopal
इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने सोमवार को कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा निशाना साधा। यादव ने दावा किया कि निष्पक्ष चुनाव हुए तो 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रदेश में 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोगों के मकान गिरवा रही है। साथ ही, पैर में गोली मरवा रही है। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। यादव ने कहा कि सबसे ज्यादा एनकाउंटर करने वाला ही अच्छा पुलिस अधीक्षक माना जाता है। उन्होंने सरकार पर अन्याय और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। यादव ने पिछले चुनावों में धांधली का दावा करते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी संदेह जताया। उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाने का मन बना लिया है।
विज्ञापन

यादव ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को उत्तराखंड में लागू करने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अलग-अलग धर्मों की परंपराएं भिन्न होती हैं। यादव ने यूपीआई भुगतान पर भी आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि आम लेनदेन पर कर से करोड़ों रुपये यूपीआई कंपनियों को मिलेंगे। यादव ने मुख्यमंत्री योगी की सभाओं में भीड़ पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें सरकारी कार्यकर्ताओं को पैसे देकर बुलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed