फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   if achar sanhita not follwed then took action

आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटें

Tue, 08 Nov 2022 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
if achar sanhita not follwed then took action
जसवंतनगर। मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लगा दी गई है। सोमवार को डीएम व एसएसपी जसवंतनगर पहुंचे। उन्होंने सभी जगहों से प्रचार सामग्री हटवाने के निर्देश अफसरों को दिए। कहा कि आचार संहिता के उल्लंघन पर सख्ती से निपटा जाए।
विज्ञापन

जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी लोकसभा के अंतर्गत आता है। डीएम अविनाश राय तथा एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने चौराहों और बाजारों का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिए पूरी तैयारी रखें। इस दौरान एडीएम जयप्रकाश, एसडीएम ज्योत्सना बंधु, सीओ अतुल प्रधान, तहसीलदार प्रभात राय, ईओ रामेंद्र सिंह यादव, कानूनगो, लेखपाल, नगर पालिका कर्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पांच को होगा मतदान
मैनपुरी लोकसभा सीट पर पांच दिसंबर को उपचुनाव होगा। डीएम अवनीश राय ने बताया कि नामांकन 17 नवंबर और जांच 18 को होगी। नाम वापसी 21 नवंबर तक होगी। पांच दिसंबर को मतदान और आठ दिसंबर को मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, कमियां दूर करने के निर्देश
ताखा। मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव की तैयारियां जारी हैं। सोमवार को प्रभारी तहसीलदार सूरज प्रताप ने कई मतदान केंद्रों और बूथों का निरीक्षण किया। बिजली, पानी, सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं देखीं। कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए।

तहसीलदार ने किसान सेवा सहकारी समिति, प्राथमिक विद्यालय बदकनशाहपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय भरतपुर खुर्द, तथागत बौद्ध कॉलेज टिबटिया, प्राथमिक विद्यालय नगला लछी पर बनाए बूथों का निरीक्षण किया। कहा कि सभी बूथों पर समय से व्यवस्था पूरी कर लें ताकि मतदान के समय कोई दिक्कत न आए। इस मौके पर लेखपाल रोहित सविता, राज यादव मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed