फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Icy winds continue to blow, rain expected for two more days

Etawah News: चलती रहीं बर्फीली हवाएं, दो दिन फिर बारिश के आसार

Sat, 31 Jan 2026 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Icy winds continue to blow, rain expected for two more days
इटावा। जिले में कड़ाके की ठंड और गलन का कहर शुक्रवार को भी जारी रहा। लगातार दूसरे दिन सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही। करीब 40 घंटे के लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार शाम चार बजे हल्की धूप तो निकली लेकिन बर्फीली हवाओं के कारण लोगों को गलन से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राहत की उम्मीद कम है। दो और तीन फरवरी को बारिश के भी आसार है।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर 15.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा और यह सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस घटकर 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन भर चली शीतलहर के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि शनिवार को भी बादलों की आवाजाही के साथ ही तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। कोहरे के साथ ही दोपहर में कुछ समय के लिए हल्की धूप भी निकल सकती है। इसके साथ ही दो से तीन फरवरी के बीच जनपद में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed