{"_id":"6592fedbb9a98cfac30e49df","slug":"husband-hit-wife-on-the-head-with-a-stick-and-consumed-poison-death-etawha-news-c-216-1-etw1001-7234-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पत्नी के सिर में डंडा मारकर खा लिया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पत्नी के सिर में डंडा मारकर खा लिया जहर, मौत
Mon, 01 Jan 2024 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। कहासुनी होने पर पति ने पत्नी को सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया। पत्नी की हालत खराब देखकर आत्मग्लानि में पति ने जहर खाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
थाना क्षेत्र के नगला बनी गांव निवासी सुल्तान सिंह व उसकी पत्नी प्रियंका के बीच शनिवार को किसी बात पर जमकर कहासुनी हो गई। हाथापाई के बाद गुस्से में पति ने पत्नी के सिर में डंडा मार कर लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल पत्नी प्रियंका को परिजनों ने उपचार के लिए कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, पत्नी की हालत की जानकारी होने पर आत्मग्लानि में सुल्तान सिंह ने रविवार को घर में रखा जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों को जब जानकारी हुई तो उसे निजी वाहन से सीएचसी महेवा ले गए, जहां पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना सीएचसी अधीक्षक गौरव त्रिपाठी ने थाना पुलिस को दी। सुल्तान सिंह की मौत के बाद उसकी दो पुत्री सोनम व छुटकी और वृद्ध मां भूरा देवी का रो रोकर बुरा हाल है।