फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Humanity was ashamed, the body of a newborn thrown in the river

मानवता हुई शर्मशार, नदी में फेंका नवजात का शव

Sun, 10 Apr 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Humanity was ashamed, the body of a newborn thrown in the river
फोटो संख्या 3- घटना स्थल पर जांच करते पुलिस कर्मी
विज्ञापन

यमुना पुल से फेंका नवजात का शव
महंत की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
क्रासर
शव पर किसी अस्पताल की पट्टी लगी मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर (इटावा)। टकरुपुर घाट यमुना नदी पुल से रविवार को कार सवारों ने नवजात बच्ची का शव नदी में फेंका। रेत पर गिरे शव को कुत्ते घसीटने लगे। शव पर किसी अस्पताल की पट्टी लगी थी। महंत की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
लवेदी थाना क्षेत्र के टकरुपुर घाट के पास बने पुल से रविवार को कार से आए लोगों ने नवजात बच्ची का शव नदी में फेंका। शव पानी के बजाए रेत पर गिरा। पुल के नीचे बने मंदिर के महंत गोपालदास ने कार सवार लोगों को कुछ फेंकते देखा था। कुछ देर बाद कुत्ते नदी से कुछ घसीटकर ले जाने लगे। शक होने पर महंत ने कुछ लोगों के सहयोग से कुत्ते को बचाया और नवजात का शव मंदिर के किनारे रखकर लवेदी थाना पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में एएसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, सीओ भरथना साधुराम, थानाध्यक्ष लवेदी जयप्रकाश एसआई अजय कुमार पहुंच गए। नवजात के शव पर किसी अस्पताल की चिट लगी थी।
विज्ञापन

उसमें 7/04/2022 तारीख पड़ी थी। बच्ची के पेट में मेडिकल किट भी लगी थी। इससे लग रहा था कि इलाज के दौरान अस्पताल में मौत होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि शव को प्रवाहित करने के लिए परिजनों ने नदी में डाला होगा। शव बाहर गिर गया, इससे उसे कुत्ते नोचने लगे होंगे। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed