फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   HT line wire fell on farmer, death

किसान के ऊपर गिरा एचटी लाइन का तार, मौके पर हुई मौत

Mon, 03 Aug 2020 06:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
HT line wire fell on farmer, death
फोटो संख्या 33 किसान की मौत पर रोते-बिलखते परिजन - फोटो : ETAWHA
खेत पर धान की रोपाई करके घर जा रहे किसान के ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर एसडीएम ताखा और चौबिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
ताखा तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत शेखपुरा पचार के गांव नगला पंची निवासी जितेंद्र कुमार (32) पुत्र अभयराम सिंह सोमवार को घर के पास खेतों पर धान की रोपाई करने गया था। सुबह करीब 10 बजे जब वह खेतों से घर आ रहा था।
विज्ञापन

घर के पास रखे ट्रांसफार्मर के पास से गुजरा एचटी लाइन का तार टूटकर किसान के ऊपर गिर पड़ा। हादसा होते ही पास में ही खेल रहे बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए, लेकिन तब तक किसान अपनी जान गवां चुका था। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक किसान के चार वर्ष का बेटा और दो वर्ष की बेटी है। समाजसेवी रजनीश कुमार ने जिलाधिकारी से मृतक किसान के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
घटना की सूचना पर एसडीएम ताखा सत्यप्रकाश और चौबिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं इस घटना को लेकर परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
परिजनों का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारियों ने तारों को सही नहीं कराया, जिससे किसान की मौत हो गई।
ताखा क्षेत्र के गांव शेखपुरा पचार में रक्षाबंधन पर्व पर किसान जितेंद्र की चार बहनें सुधा देवी, रीमा देवी, रीना देवी, ममता देवी भाई की कलाई पर राखी भी नहीं बांध पाईं। उसकी चारों बहनें रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए एक सप्ताह पहले ही ससुराल से मायके आईं थी।
बहनों का कहना है कि भाई जितेंद्र सुबह खेत पर धान की रोपाई करके लौटने के बाद राखी बांधने की कहकर गया था। लेकिन, घर से कुछ कदमों की दूरी पर बिजली विभाग की लापरवाही के चलते उसने जान गवां दी। चारों बहनें भाई के शव पर कलाई को पकड़कर कई बार बेहोश हो गई।

घटनास्थल पर मौजूद हर एक व्यक्ति के आंखों से आंसू निकल आए। वहीं मृतक की पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। रक्षाबंधन के दिन घटी इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भी बिजली विभाग को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed