{"_id":"577d4e3e4f1c1b93477fa518","slug":"house-linter-fall-women-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का लेंटर गिरा, महिला घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान का लेंटर गिरा, महिला घायल
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
नगला जोर में लेंटर गिरने से क्षतिग्रस्त मकान को देखते तुलाराम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज बारिश में मंगलवार रात नगला जोर गांव में एक मकान का लेंटर गिर पड़ा। इसमें पास में लेटी महिला घायल हो गई। मलबे में दबकर गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। एसडीएम राजमणि मिश्र ने लेखपाल से मामले की जानकारी करने को कहा है।
विज्ञापन
ग्राम नगलाजोर में मंगलवार को हुई तेज बारिश में तुलाराम पुत्र गेंदालाल के मकान की छत का लेंटर गिर पड़ा। इसमें मकान के अंदर रखा समान नष्ट हो गया। हादसे में तुलाराम की पत्नी भी घायल हो गई। ग्राम प्रधान चांदई विमल किशोर दीक्षित ने एसडीएम चकरनगर राजमणि मिश्र को तहसील कार्यालय चकरनगर जाकर घटना की जानकारी दी। एसडीएम ने लेखपाल जयनारायन को मौके पर जायजा लेने का आदेश दिया। एसडीएम का कहना है कि जल्द पीड़ित को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन