फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   hota rahata hai mahilaon ka utpeedan. This is due to the oppression of women.

होता रहता है महिलाओं का उत्पीड़न

Fri, 12 Aug 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 12 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
 hota rahata hai mahilaon ka utpeedan. This is due to the oppression of women.
जिला पंचायत सभागार में पत्रकारों से बातचीत करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला

इटावा। जनपद पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता गुप्ता महिलाओं के उत्पीड़न को सामान्य बात मानती हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बेफि क्री के साथ कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न होता रहता है।  पुलिस इन्हें निस्तारित करती है। पुलिस लाइन में भी उनके सामने ऐसे 13 मामले आए हैं। इनका निस्तारण कराया जाएगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में सपा महिला सभा को संबोधित करने के बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता गुप्ता ने जिला पंचायत गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता की। उनसे प्रदेश में हाल ही में ताबड़तोड़ हुईं महिला उत्पीड़न की घटनाआें को लेकर पूछा  गया तो उन्होंने इसे सामान्य बात कहते हुए समाजवादी पार्टी महिला सभा के विस्तार की बात शुरू कर दी।
विज्ञापन


महिला उत्पीड़न को रोकने  के  लिए किए जा रहे प्रयास के सवाल  के जवाब में वह  शुरू की गई योजनाओं के बारे में बताने लगीं। उन्होंने कहा कि वह सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद में महिला सभा की समीक्षा करने आई हैं। जनपद में महिला सभा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमारी ने किन्हीं कारणों से नाराज होकर दो माह पूर्व इस्तीफा दे दिया था।  इसके  बाद से यह पद खाली चल रहा है।


उन्होंने कहा कि इसके लिए पार्टी जिलाध्यक्ष अशोक यादव से उन्होंने बात की है। उनके सुझाए नाम पर विचार कर मुहर लगाई जाएगी। प्रेसवार्ता के दौरान सपा जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, राकेश यादव, आदित्य गोविंद मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed