फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Holiday oppose the mid-day meal

छुट्टी में मिड डे मील का विरोध

Sun, 24 May 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 24 May 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Holiday oppose the mid-day meal

ग्रीष्मावकाश में मिडडे मील का टीचर विरोध कर रहे हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में सर्वसम्मति से इस संबंध में निर्णय लिया गया कि कोई भी टीचर स्कूल नहीं जाएगा।

विज्ञापन


वैभव वाटिका में हुई बैठक में जिला अध्यक्ष बबुआ ठाकुर ने क हा कि वैसे भी सरकार टीचरों से तमाम बेगार कराती है इस बार तो 21 मई से 30 जून तक ग्रीष्म कालीन अवकाश भी छीनने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के  दौरान स्कूल आकर बच्चे बीमार भी पड़ सक ते हैं। इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? बैठक में  जिला मंत्री अहसान अहमद, मुन्ना सर्वजीत सिंह भदौरिया, प्रदीप यादव, मनोज यादव, अरूण वर्मा, प्रशंात शर्मा, विवेक गुप्ता, ममता मिश्रा, सीमा शाक्य, करूणा यादव, मोहम्मद  इकबाल, सुनील  यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ इटावा की महत्वपूर्ण बैठक बीरेंद्र कुमार दीक्षित की अध्यक्षता में  हुई। इसमें सर्वसम्मति से छुट्टी में मिड डे मील  व्यवस्था निरस्त करने की मांग की है।

श्री दीक्षित ने कहा कि बच्चे केवल खाना खाने के लिए ही स्कूल क्याें आएंगे। चार दिन में विद्यालयों में छात्र संख्या शून्य रही है। मांग कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का माहौल बनाने के लिए भोजन व्यवस्था एनजीओ को सौंपी जानी चाहिए।


बैठक में महामंत्री अशोक राजपूत, रामनिवास यादव, संजय द्विवेदी, शिवकुमार राजपूत, महेश भदौरिया,मदनमोहन तिवारी,शैतान सिंह यादव,मंजुल चतुर्वेदी आदि  उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed