फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   hivpal also raced bicycles, full vigor

शिवपाल ने दौड़ाई साइकिल, भरा जोश

Wed, 04 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 04 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
hivpal also raced bicycles, full vigor
ताखा क्षेत्र में सपा कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल रैली में शामिल होते लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला
लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र ताखा पहुंचे, वहां उन्होंने एसी कार छोड़कर साइकिल रैली में साइकिल चलाकर कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। बगैर किसी पूर्व घोषित कार्यक्रम के साइकिल पर निकले केबिनेट मंत्री का जनता ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने एक ओर जहां सरकार की उपलब्धियां जनता को गिनाई, वहीं थाना और तहसील के अधिकारियों को कर्मचारियों पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि अभी भी नहीं सुधरे हैं ये दोनों विभाग ।
विज्ञापन



अमथरी में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा सपा सरकार ने अपने कार्यकाल में सड़कों का जाल बिछा दिया है।  बंबा और नहरों में जहां टेल तक पानी पहुंचा कर किसानों को समय पर फसल के लिए पानी उपलब्ध कराया है। वहीं सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी जाति धर्मो से ऊपर उठकर हर वर्ग के लिए विकास योजनाएं दी हैं।  उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन



मंगलवार को लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ताखा क्षेत्र के अमथरी पहुंचे, वहां से निकल रही साइकिल यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने स्वयं यात्रा में पहुंचकर एक साइकिल ले ली। जनता को संदेश देते हुए वह साइकिल रैली में चले।
विज्ञापन
विज्ञापन



काफिले में उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, विधायक प्रदीप यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जयराज सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरपाल सिंह यादव, युवजन सभा के प्रदेश सचिव ध्रुव यादव, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामनरेश यादव, प्रधान राजीव गुप्ता, ताले सिंह यादव, जिला सचिव वीरेंद्र शाक्य, संग्राम सिंह चौहान, लक्ष्मीकांत, शीलू यादव, सीमा यादव, विमला यादव, जिला पंचायत सदस्य सुरेश यादव, लोकदल राजकुमार चक्रवर्ती सहित तमाम सपा नेता शामिल हुए।



 रैली में शिवपाल सिंह यादव की साइकिल तेज दौड़ रही थी।  बाकी नेता उनके पीछे अपनी साइकिल दौड़ा रहे थे। अमथरी से लेकर नगरिया यादवान तक छह किलोमीटर तक साइकिल चलाकर रैली का नेतृत्व किया।  साइकिल रैली सरावा, नगला पछांय, नगला मतन बेलाहार होते हुए मामन पहुंची जहां रैली को विश्राम दिया गया।बाद में रैली को आगे रवाना कर वह एसएस मेमोरियल महाविद्यालय सुतियानी मोड़ चले गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed