फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Highwoltage-blown equipment, ticket counter shutdown

हाईवोल्टेज से फुंके उपकरण, टिकट काउंटर बंद

Thu, 27 Apr 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Thu, 27 Apr 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Highwoltage-blown equipment, ticket counter shutdown
- सरवर फेल होने के बाद सुबह काउंटर पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

इटावा। रेलवे स्टेशन के टिकट बुकिंग काउंटरों पर सरवर फेल होने से बुधवार देर रात से यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाए। सुबह हंगामे के बाद पांच काउंटर खोलकर मैनुअल टिकट बनाए गए। गुरुवार देर शाम तक तकनीकी विभाग की टीम इसे सुधार नहीं सकी। देर रात ढाई बजे काउंटरों पर हाईवोल्टेज से कंप्यूटर कक्ष में लगे एक के बाद एक कई उपकरणों से धुआं निकलने लगा। इससे सरवर फेल हो गया। सूचना पर पहुंची तकनीकी विभाग की टीम रात से ही इसको सुधारने में जुट गई। लेकिन सुबह तक सर्वर ठीक नहीं हो सका। गुरुवार सुबह टिकट न मिलने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मुकेश मणि, जीआरपी और आरपीएफ ने पांच मैनुअल काउंटर खुलवाकर बीपीटी (ब्लैंक पेपर टिकट) बनवाए। इसके बाद यात्रियों को टिकट बांटे गए। तकनीकी विभाग की टीम गुरुवार को दिनभर सर्वर ठीक करने में लगी रही, लेकिन देर शाम तक न तो रिजर्वेशन काउंटरों पर काम शुरू हो सका और न ही बुकिंग विंडो पर एक के अलावा अन्य काउंटर चालू हो सके। इस तकनीकी खामी के चलते रेलवे को लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


प्राइवेट टिकट काउंटर भी हो गए बंद
कंप्यूटर कंट्रोल रूम में उपकरण फुंकने के बाद रेल अधिकारियों ने रात में ही शहर के सभी छह प्राइवेट टिकट काउंटर खुलवा दिए। कुछ देर बाद इन सेंटरों के सर्वर भी ठप हो गए।
विज्ञापन



दोपहर तक हाथ से बने 1200 टिकट
सर्वर फेल होने के बाद स्टेशन पर यात्रियों को कंप्यूटराइज्ड टिकट की जगह बीपीटी दिए गए। दोपहर तक कुल पांच काउंटरों पर 1200 टिकट बनाए गए।

जब छूटने लगी ट्रेन तो बिना टिकट ही चढ़ गए
सर्वर ठप होने के बाद सुबह आगरा और कानपुर के लिए जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों के साथ लखनऊ इंटरसिटी व गोमती एक्सप्रेस के यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। ट्रेन के छूटने का समय होने पर कई यात्री बिना टिकट ही ट्रेन में सवार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
देर रात स्टेशन के टिकट काउंटरों के कंट्रोल रूम में हाईवोल्टेज आने से कई उपकरण फुंक गए, जिसे तकनीक विभाग की टीम ठीक करने में जुटी हुई है। हालांकि सुबह यात्रियों को मैनुअल टिकट बनाकर दिए गए हैं।
- मुकेश मणि, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed