फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Help desk will be made for the sub-inspector recruitment exam

Etawah News: दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए बनेंगी हेल्प डेस्क

Thu, 12 Mar 2026 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Help desk will be made for the sub-inspector recruitment exam
इटावा। पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा देने के लिए दूसरे जिलों से ट्रेन और बसों से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, शास्त्री चौराहा इसके लिए चिह्नित किए गए हैं। यहां टीम 24 घंटे तैनात रहेगी। जिले से परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए 10 बसें रिजर्व रहेंगी।
विज्ञापन


जिले में 15360 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। 14 और 15 मार्च को परीक्षा के लिए शहर में 11 परीक्षा केंद्र बने हैं। जिले में औरैया, फर्रुखाबाद, जालौन, झांसी, कन्नौज, कानपुर, कानपुर देहात, ललितपुर, लखनऊ, मथुरा से अभ्यर्थी पहुंचेंगे। ये शुक्रवार से ही शहर में आना शुरू होंगे। हेल्प डेस्क रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर तो रहेगी ही, साथ ही शास्त्री चौराहा, आईटीआई चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा और सीओ सिटी चौराहा पर भी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए टीम मौजूद रहेगी। वहीं जिले से इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का सेंटर औरैया, आगरा, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, जालौन, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, लखनऊ पड़ा है।
विज्ञापन








-दरोगा परीक्षा देने आ रहे अभ्यर्थियों से ई-रिक्शा व टेंपो चालक द्वारा गलत भाड़ा लिया जाता है तो शिकायत होने पर उनका परमिट और चालक का लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है। इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक भी की। उन्होंने कहा कि दूसरे जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों के रास्तों को लेकर जानकारी नहीं होती है। ऐसे में उनके मददगार बने। यदि इसका फायदा उठाते हुए गलत शुल्क लेते हैं और इसकी शिकायत मिलती है तो लाइसेंस और परमिट निलंबन तक की कार्रवाई की जा सकती है। होटल प्रबंधकों को भी निर्देशित किया कि यदि ठहरने वाले अभ्यर्थियों व उनके अभिभावकों से अच्छा व्यवहार हो और निर्धारित शुल्क ही लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन





जिला प्रशासन की ओर से सामाजिक संगठनों के सहयोग से अभ्यर्थियों के लिए ठहरने की व्यवस्था की गई है। इनके लिए साईं उत्सव गार्डन, केके इंटर कॉलेज के सामने, मधुवन वाटिका सुंदरपुर मोड़ के पास, रेलवे स्टेशन व सुंदरपुर रैन बसेरा आदि में ठहरने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed