फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Hearing power is decreasing due to earphones, youth are getting affected rapidly.

Etawah News: ईयरफोन से कम हो रही सुनने की शक्ति, तेजी से चपेट में आ रहे युवा

Mon, 29 Jan 2024 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Hearing power is decreasing due to earphones, youth are getting affected rapidly.
इटावा। ईयरफोन और हेडफोन का ज्यादा उपयोग समय से पहले लोगों की सुनने की शक्ति को कम कर रहा है। जिला अस्पताल में कानों के दर्द, सूजन, खुजली और कम सुनाई देने की शिकायत वाले करीब 100 मरीज रोजाना आ रहे हैं। इनमें आधे से ज्यादा युवा हैं।
विज्ञापन

बच्चों व युवाओं में ईयरफोन और हेडफोन लगाना अब आम बात हो गई है। इनकी तेज आवाज से कानों के अंदर सेल्स खत्म होने का खतरा रहता है। इनका इस्तेमाल लंबे समय तक करने से कान में हवा का प्रवाह नहीं हो पाता, जिससे कान में संक्रमण हो सकता है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन कान की समस्या को लेकर 100 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें से आधे से ज्यादा युवा हैं, जिन्हें ईयरफोन या फिर हेडफोन के कारण कम सुनाई देना, भारीपन, सीटी जैसी आवाज आना और कान बहने की समस्याएं हैं। चिकित्सक बताते हैं कि ईयरफोन या हेडफोन के ज्यादा प्रयोग से हमेशा के लिए सुनने की शक्ति भी जा सकती है। यही नहीं, तेज आवाज में ज्यादा समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल करते हैं तो हार्ट पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा कई तरह की मानसिक बीमारियों का भी शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन



ये हो सकती है समस्याएं

- नियमित रूप से ईयरफोन लगाने से दिमाग पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। इससे निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगे दिमाग पर बुरा प्रभाव डालती हैं।
- कान में दर्द की समस्या हो जाती है।
- देर तक ईयरफोन के प्रयोग से कानों की नसों पर दबाव पड़ने लगता है। इससे नसों में सूजन की आ जाती है।
- हेयरिंग सेल्स की संवेदना कम होने से बहरापन की शिकायत हो जाती है।
- ईयरफोन के प्रयोग से टिनटिस नामक बीमारी हो सकती है। कान में अतिरिक्त ध्वनि की समस्या हो सकती है।

ऐसे कर सकते हैं बचाव
- एक घंटे से ज्यादा ईयरफोन या हेडफोन का इस्तेमाल न करें।
- 30 से 40 डेसीबल आवाज नुकसानदायक नहीं है।
- संगीत सुनते समय आवाज कम रखें। इतनी कम की आसपास होने वाली बातचीत आपको स्पष्ट सुनाई दे।
-ईयरफोन या हेडफोन अच्छी कंपनी और गुणवत्ता का इस्तेमाल करें।
- ब्लूटूथ वाले ईयरफोन या हेडफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो चार्जिंग के दौरान इनका इस्तेमाल न करें।


ऐसे करें ईयरफोन से कानों की सुरक्षा
जितना संभव हो किसी के साथ भी अपना हेडफोन या ईयरफोन साझा न करें। ऐसा करने से कान में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ईयरफोन को कानों के अंदर ज्यादा एडजस्ट करने का प्रयास न करें। इससे नसों में तनाव हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक मनीश ने बताया कि वह ईयरफोन का बहुत उपयोग करते थे। इस वजह से कुछ पहले उनके कानों में सूजन आ गई। आवाज सुनने में दिक्कत होने लगी। इस पर डॉक्टर को दिखाने गए तो उन्होंने ईयरफोन का ज्यादा उपयोग करने की वजह से ऐसी दिक्कत आने की बात कही। कई दिनों से उपयोग नहीं कर रहे हैं तो आराम है।



अनिल यादव का कहना है कि वह ब्लूटूथ बड्स का उपयोग करते हैं। ज्यादा समय तक इन्हें लगाने से कान में दर्द व सिर में भारीपन होने लगा है। जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने गए थे तो उन्होंने ज्यादा बड्स उपयोग करने के दुष्प्रभाव बताए। इस पर अब गाना आदि सुनने के लिए फोन को स्पीकर पर डाल देते हैं।



ईएनटी सर्जन डॉ. संजय कुमार ने बताया कि ईयरफोन या हेडफोन का अधिक समय तक उपयोग हानिकारक है। इससे कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। एक घंटे से अधिक लगातार प्रयोग न करें। अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में कानों की समस्याओं को लेकर युवा आते हैं। जिन्हें उपचार के साथ-साथ ईयरफोन का कम उपयोग करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed