फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   health

जिला अस्पताल की जांच में दो महिलाओं में मिले डेंगू के लक्षण

Thu, 28 Nov 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
health
इटावा। नवंबर का महीना बीतने को है, लेकिन जिला अस्पताल में पैथालॉजी जांच कराने के बाद डेंगू के मरीजों के निकलने का मामला थमता हुआ नजर नहीं आ रहा। बुधवार को पैथोलॉजी में बुखार के जिन 16 मरीजों ने डेंगू की जांच कराई, उनमें से निशा निवासी अकबरपुर तथा रानी निवासी भरथना में डेंगू के प्राथमिक लक्षण मिले। जांच रिपोर्ट के बाद दोनों मरीज घर चले गए। फिलहाल जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड अभी खाली हैं।
विज्ञापन

जनपद में अक्तूबर माह से शहर में सबसे ज्यादा प्रभु का अड्डा, शांती कालोनी, रामनगर, विजय नगर, अजीत नगर, गांधी नगर आदि मोहल्लों में डेंगू के सबसे ज्यादा मरीज सामने आए। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में बलरई, जसवंतनगर, बसरेहर, भरथना, ऊसराहार, ताखा आदि में भी कई मरीज मिले। बताया जाता है कि ऊसराहार व ताखा के कुछ लोग अभी भी डेंगू से प्रभावित हैं और बाहर इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अक्तूबर से अब तक डेंगू से 18 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें 11 महिलाओं के अलावा एक साल के बच्चे से 65 साल तक के वृद्ध शामिल रहे। इनमें इटावा में पांच, भरथना व बसरेहर के चार-चार, दो ऊसराहार तथा बलरई, महेवा व जसवंतनगर में एक-एक मौतें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed