फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   health

सैफई विश्वविद्यालय में हुआ कैंसर का सफल आपरेशन

Fri, 25 Oct 2019 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
health
डॉक्टर के साथ कैंसर से निजात पाने वाले मरीज। - फोटो : ETAWHA
इटावा। चिकित्सा विश्वविद्यालय सैफई के आको सर्जन डा. प्रवीन कुमार मेंदीरत्ता ने पेट के कैंसर से पीड़ित मरीज का सफल आपरेशन कर उसे नई जिंदगी प्रदान की। कुसमरा जिला मैनपुरी के निवासी प्रेमचंद्र मिश्रा (40) को कई महीनों से खाने-पीने में दिक्कत, पेट दर्द एवं उल्टी की शिकायत थी। उनका वजन भी कम हो रहा था। आगरा में जांच के दौरान उन्हें पेट का कैंसर बताकर मुंबई में ऑपरेशन करवाने की सलाह दी गई। ऑपरेशन में करीब 4 से 5 लाख व्यय होने की जानकारी दी गई। अत्यंत गरीब होने के कारण वह मुंबई में इलाज करवाने में असमर्थ थे। उनके परिजनों को पता चला कि सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में कैंसर के इलाज की सुविधा उपलब्ध है तब ऑंको सर्जरी विभाग में उन्हें भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गंभीर हालत देखकर लगभग पांच घंटे चले आपरेशन में आको सर्जन डा. प्रवीन कुमार ने सर्जरी विभाग डा. शैलेंद्र पाल सिंह, डा. विपिन कुमार गुप्ता एवं एनेस्थीसिया विभाग के सहयोग से सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया। दसवें दिन उन्हें नली के जरिए पानी देना शुरू किया गया और 14 दिन बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

डा. प्रवीन कुमार मेंदीरत्ता ने बताया कि पेट में दर्द, कोई भी गांठ, मुंह या मल के रास्ते खून आना, उल्टी आना, खाना पीना ना खाया जा सकना या वजन कम होना कैंसर के लक्षण है। बायोप्सी से कैंसर का पता लगाया जा सकता है। विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डा. रमाकांत यादव ने बताया कि मरीज का इलाज निशुल्क किया गया। आपरेशन के बाद रेडियोथैरेपी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. कैलाश मित्तल की देखरेख में कीमोथेरेपी सफलतापूर्वक की गई। वह अब पूरी तरह से स्वस्थ है। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो डा. राजकुमार, प्रति कुलपति डा. रमाकांत यादव, कुलसचिव सुरेश चंद्र शर्मा, संकाय अध्यक्ष डॉ आलोक कुमार एवं सभी फैकल्टी ने ऑको सर्जरी, एनेस्थीसिया, सर्जरी एवं रेडियोथैरेपी विभाग के डॉक्टरों एवं स्टाफ को बधाई दी और मरीज के पूरी तरह से स्वस्थ होने पर हर्ष जाहिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed