{"_id":"5daf497d8ebc3e93b434702e","slug":"health-etawha-news-knp521434115","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के दो और मरीज जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के दो और मरीज जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
श्वेता
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जिला अस्पताल की जांच में दो और मरीजों में डेंगू के प्राथमिक लक्षण मिले हैं। उन्हें मंगलवार को डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। एक मरीज शहर के मोहल्ला प्रेमनगर और दूसरा रामनगर का रहने वाला है। अभी तक 17 मरीज सामने आ चुके हैं, जिसमें सात जिला अस्पताल में भर्ती हैं और अन्य दूसरे अस्पतालों में चले गए हैं।
शहर के मोहल्ला रामनगर रोहिणी (19) पुत्री रामकुमार और कानपुर के काकादेव निवासी भूमि ( 13) पुत्री विशाल शुक्ला को बुखार आ रहा है। भूमि प्रेमनगर में अपने नाना के यहां आई थी। दोनों को परिवार वाले सोमवार शाम को जिला अस्पताल ले गए।
खून की जांच में डेंगू के प्राथमिक लक्षण मिले हैं। दोनों मरीज डेंगू वार्ड में भर्ती हैं। इस वार्ड में रामनगर निवासी उपासना (25) और कृष्णा देवी (34) का पहले से इलाज चल रहा है। उपासना के बेटे अभि (06) को छुट्टी दे दी गई है। डेंगू से पीड़ित अनीता (12), अर्पिता व श्वेता को चिकित्सा विवि सैफई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
शांति कॉलोनी निवासी सिंकु (20), साधना (20), दीपक (15), मुस्कान (13), शिल्पी (15) और शिवकॉलोनी निवासी महिमा चौधरी (27), प्रभू का अड्डा निवासी नमन (10) और जसवंतनगर के भीखम गांव निवासी रागिनी (19) को परिवार के लोग दूसरे अस्पतालों में लेकर चले गए हैं।
फिजिशियन डा.अजय शर्मा ने बताया कि कार्ड रियेक्टिव होने पर डेंगू नहीं कहा जा सकता, जबतक की सैफई से सीरोलाजिकल रिपोर्ट न आए जाए। उन्होंने सलाह दी कि प्लेटलेट्स कम होने पर कीवी के फल का सेवन करें बकरी का दूध पीएं। पपीते के पत्ते की बनी टेबलेट भी खाएं।
रामनगर मोहल्ले की शिवनगर कॉलोनी निवासी अंशू भदौरिया ने बताया कि उनके परिवार के पांच लोगों को डेंगू के लक्षण मिले हैं। विक्रम चौहान, जितेंद्र चौहान, अनीता, विनय और मीनू पांच दिन से बीमार हैं। शिवा कालोनी के आशीष शाक्य और उनके पुत्र साकेत कुमार में भी डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। उनके प्लेटलेट्स घटकर 20 हजार तक पहुंच गए। दोनों को परिवार के लोग आगरा ले गए हैं।
अजीतनगर की सभासद के प्रतिनिधि सुनील ने बताया कि मोहल्ले में रामेश्वर, रंभा देवी, अक्षांत और अरुणवती देवी में डेंगू के लक्षण मिले हैं। ये लोग भी आगरा में इलाज करा रहे हैं।