{"_id":"5fcd1f348ebc3ecfdf3a3ba3","slug":"health-etawah-etawah-news-etawha-news-knp5984205193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जिले में100वीं मौत, 13 नए केस मिले,12 हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जिले में100वीं मौत, 13 नए केस मिले,12 हुए ठीक
विज्ञापन
इटावा। कोरोना संक्रमित 70 वर्षीय वृद्ध ने रविवार को दम तोड़ दिया। इससे जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 100 हो गई है।
सीडीओ डॉ.राजा गणपति आर ने बताया कि 70 वर्षीय वृद्ध को 5 दिसंबर में सड़क हादसे में घायल होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। ट्रूनेट मशीन से हुई कोरोना जांच रिपोर्ट वृद्ध की मृत्यु होने के बाद पॉजिटिव आई। वृद्ध मोमिनपुर कोलकाता पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। हाईव पर हादसे में घायल हो गया था। जिले में पहले संक्रमित ने 25 मई को सैफई कोविड अस्पताल में दम तोड़ा था। सीडीओ ने बताया कि रविवार को जिले में 13 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें सात महिलाएं शामिल हैं। शहर के आलमपुरा में 29 वर्षीय महिला एवं 30 वर्षीय व्यक्ति, ड्रीमलैंड कालोनी में 37 साल की महिला, गली नंबर 2 जयभारत में 52 वर्षीय व्यक्ति, कोकपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 35 वर्षीय महिला संक्रमित मिलीं हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भैंसाई गेट बिधूना रोड भरथना में 55 साल का व्यक्ति, बाबूराम इंटर कॉलेज बकेवर में 13 वर्षीय दो व 12 वर्षीय एक किशोरी, लखना में 40 वर्षीय व्यक्ति, ग्राम अमरसीपुर में 65 वर्षीय वृद्ध महिला, सैफई में 30 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिले है।
जिले में संक्रमितों की संख्या 5472 हो गई है। इनमें से 5187 कोरोना को मात दे चुके हैं, 100 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। अभी सक्रिय केसों की संख्या 185 है। जनपद में 25 मई को पहले संक्रमित के दम तोड़ा था। इसके बाद सबसे ज्यादा 26 कोरोना संक्रमितों ने सितंबर में दम तोड़ा। नवंबर में 24 संक्रमितों ने दम तोड़ा था।