फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Head constable beaten for stopping tractor-trolley

Etawah News: ट्रैक्टर-ट्राली रोकने पर हेड कांस्टेबल को पीटा

Wed, 07 Jun 2023 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 07 Jun 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Head constable beaten for stopping tractor-trolley
(फोटो संख्या 27) घायल हेड कांस्टेबल का जिला अस्पताल में कराया मेडिकल परीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। पूठन गांव में ट्रैक्टर के कागज देखने पहुंचे हेड कांस्टेबल के साथ चालक ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। घायल हेड कांस्टेबल का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र की चौकी सकरौली में विजय यादव हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। आईजीआरएस पर ट्रैक्टर के कागजात के संबंध में सिविल लाइन निवासी प्रेम सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। मंगलवार रात गांव पहाड़पुरा के पास रम्पुरा की ओर से आ रहे ट्रैक्टर को हेड कांस्टेबल ने रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इस पर चालक ने टैक्टर दौड़ा दिया। हेड कांस्टेबल ने बाइक से पीछा किया तो ट्रैक्टर चालक अपने गांव पूठन पहुंच गया। गांव में पवन, अजय, संदीप व सपना ने हेड कांस्टेबल को घेरकर गालीगलौज कर लाठी-डंडों से मारपीट और वर्दी फाड़ दी। तभी मौके पर चौकी इंचार्ज अंकित पटेल पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस घायल को जिला अस्पताल लाई, जहां उसका मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी कपिल देव ने बताया कि मामले का संज्ञान में आने पर थाने रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

देर रात सरकारी कार्य में बाधा डालना, जान से मारने की धमकी देना, गाली गलौज व मारपीट करने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिशें दी जा रही हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed