{"_id":"61e8577089a77455a32d4c31","slug":"hatya-etawah-news-knp6762421149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मी की हत्या कर रेल पटरी पर शव फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मी की हत्या कर रेल पटरी पर शव फेंका
विज्ञापन
मृतक शिवा की फाइल फोटो
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई। मिनी पीजीआई के एक ठेका सफाई कर्मचारी का शव बुधवार को रेलवे लाइन किनारे मिला। शरीर पर कई जगह चोट के निशान देख परिजनों ने हत्या का आशंका जताते हुए रुपये के लेनदेन में सहकर्मी पर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
आगरा जिले के राजा का ताल बाल्मीकि बस्ती बाह निवासी शिवा (25) पुत्र गुड्डन सिंह सैफई स्थित मिनी पीजीआई में ठेके पर सफाई कर्मचारी था। साथ ही उसकी चचेरी बहन सोनी व दोस्त मिथुन पुत्र जसवीर (निवासी ग्राम क्यारी थाना बाह जिला आगरा) भी सफाई कर्मी हैं। शिवा के भाई प्रवीण ने पुलिस को बताया कि शिवा ने किसी काम के लिए मिथुन से दस हजार रुपये उधार लिए थे। मंगलवार को ठेकेदार से सभी को भुगतान दिया। मिथुन ने शिवा से अपना रुपया मांगा लेकिन शिवा ने बाद में देने की बात कही। इससे दोनों में विवाद हो गया। चचेरी बहन सोनी ने आरोप लगाया कि बीते दो दिन से मिथुन धमकी दे रहा था और कह रहा था कि रुपये दे दो नहीं तो तुम्हें देख लेंगे। इसके बाद मिथुन ने मंगलवार शाम शिवा को शराब पिलाई और उसके बाद रात में सिर पर ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी।
हादसा दिखाने के लिए शव को रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया। जब सुबह शिवा कमरे में नहीं मिला तो हम लोगों ने देखा कि मकान के सामने से गुजरने वाली रेलवे लाइन पर उसका शव पड़ा था। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक फोर्स सहित पहुंचे। अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। हत्या का आरोप लगने पर एसपी ग्रामीण सत्य पाल सिंह, क्षेत्राधिकारी विजय सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य इकट्ठे किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के भाई प्रवीण की तहरीर के आधार पर मिथुन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
शिवा अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता की एक साल पहले मौत हो गई थी। घर पर उसकी मां व दो भाई रहते हैं। वह मजदूरी करते हैं। शिवा नौकरी कर परिवार के भरण पोषण में मदद करता था।

रेलवे लाइन पर जांच पड़ताल करती पुलिस- फोटो : ETAWAH