फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Half a liter of nano compost is enough for one acre

एक एकड़ के लिए आधा लीटर नैनो खाद पर्याप्त

Sat, 22 Jan 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Half a liter of nano compost is enough for one acre
बकेवर। डीएपी और यूरिया की किल्लत से अब किसानों को नहीं जूझना पड़ेगा। कृषि विभाग ने तरल खाद मुहैया कराई है। आधा लीटर नैनो यूरिया एक एकड़ फसल के लिए पर्याप्त होगी। यूरिया और डीएपी खाद बोतल में मिलेगी।
विज्ञापन

यूरिया तो तरल में आ भी चुकी, लेकिन किसानों का आकर्षण अभी नहीं है। नैनो डीएपी अगले वर्ष तक आने की संभावना है।
किसानों को फसलों की बुवाई के समय मिलने वाली डीएपी व यूरिया जो पहले पॉली बैग में 45 से 50 मिलीग्राम मात्रा के वजन में मिलती थी, वह अब किसानों को आधा लीटर की बोतल में तरल में मिलेगी, जिसकी कीमत 240 रुपये है, जबकि एक बोरी यूरिया 266.50 में मिलती है।
विज्ञापन

अब नैनो डीएपी भी जल्द आ जाएगी। संभवतया अगली गेहूं, आलू, सरसों की फसल की बुवाई के समय तक किसानों को मिलना शुरू हो जाएगी। नैनो यूरिया व डीएपी के आने से सरकार का परिवहन पर होने वाला खर्च काफी कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉलीबैग में आने वाली यूरिया और डीएपी पर सहकारिता विभाग को लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। ढुलाई के अलावा भंडारण के लिए तमाम जगह की व्यवस्था पर खर्च करना पड़ता है, जो नैनो यूरिया व डीएपी के आने से न के बराबर हो जाएगा।
अभी यूरिया व डीएपी किसानों को देने में प्रदेश सरकार को करीब 600 रुपये से लेकर तीन हजार तक कि सब्सिडी कंपनी को देनी पड़ती है। नैनो यूरिया व डीएपी आने से सरकार से सब्सिडी का बोझा खत्म हो जाएगा।

तरल नैनो यूरिया खाद आ चुकी है। तमाम केंद्रों पर बिकने लगी है। नैनो डीएपी भी जल्द आएगी। इस खाद से सब्सिडी और ट्रांसपोटेशन पर होने वाले खर्च से बचा जा सकेगा। पॉली बैग में आने वाली दानेदार यूरिया से तरल नैनो यूरिया फसल के लिए काफी लाभदायक है।
- अभिनंदन सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed