{"_id":"65d0f10907db22f6440e6cc6","slug":"had-refused-to-marry-due-to-caste-difference-etawha-news-c-216-1-etw1001-108853-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: जाति अलग होने से शादी करने से कर दिया था इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: जाति अलग होने से शादी करने से कर दिया था इंकार
विज्ञापन
इटावा। शिक्षिका को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने स्कूल संचालक के पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। शिक्षिका ने सुसाइड नोट में युवक को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया था। लिखा था कि जाति अलग होने से आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया था। तनाव में आकर शिक्षिका मालगाड़ी के सामने कूदी। फोरेंसिंक टीम की जांच में शिक्षिका की हैंड राइटिंग का मिलान होने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।
भरथना थाना क्षेत्र के कंधेसी पचार गांव निवासी कुलदीप कुमार की पुत्री सरिता ने शुक्रवार सुबह गांव के पास मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी थी। घटना स्थल के पास मिले सुसाइड नोट में असित यादव नाम के युवक को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया था। सरिता के भाई सूरज प्रजापति ने बताया कि गांव में ही महादेव नगर निवासी राजवीर सिंह का विद्या प्रकाश शिशु मंदिर स्कूल है। सरिता उसी स्कूल में पढ़ाती थी। स्कूल संचालक के पुत्र असित ने बहन सरिता से नजदीकियां बढ़ा ली थीं। सरिता असित से शादी करना चाह रही थी। जाति अलग होने से डेढ़ साल पहले असित ने शादी करने से इन्कार कर दिया था। तभी से सरिता मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी।
शुक्रवार सुबह उसने आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम जांच में सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग शिक्षिका की कॉपियों से मिलान हो गई। पिता की तहरीर पर असित यादव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज करके शनिवार को कृष्णानगर ओवर ब्रिज के पास उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
सरिता ने लिखा... क्या बिगाड़ा था हमने उसका
आदरणीय आचार्य जी आपके विद्यालय की परंपरा के अनुसार असित से पूछिए कि हमने उसका क्या बिगाड़ा था ? 2017-18 में तुम सच में न पटरी पर खड़े थे। तुमने सच में अपना हाथ काटा था। 2021 में भगवान का पवित्र सिंदूर लगाया, तब मेरे पैर पकडे़ थे। मेरे लिए मेरी पूरी दुनिया थे असित, क्या बिगाड़ा था हमने तुम्हारा, भगवान भले ही माफ कर दे असित तुम्हें, हम नहीं करेंगे ‘जैसी संगति बैठिए तैसई फल दीन’। बहुत मेहनत लगती है एक पिता को अपने बच्चे को पढ़ाने में, दोबारा किसी लड़की की जिंदगी बर्बाद नहीं करना प्लीज... मैं डेढ़ साल से तुम्हारी वजह से तनाव में हूं... मेरी मौत का जिम्मेदार असित यादव है।