फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Gururbrhma Gururvishnu: Gururdevo Maheshwar:

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु: गुरुर्देवो महेश्वर:

Fri, 31 Jul 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 31 Jul 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
Gururbrhma Gururvishnu: Gururdevo Maheshwar:

गुरु पूर्णिमा पर्व जिलेभर में श्रद्धाभाव और हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम आयोजित कर गुरु के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। हवन-पूजन के साथ भंडारे आयोजित हुए।

विज्ञापन


पक्का तालाब स्थित श्री साईं बाबा मंदिर से बाबा जी की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। शाम को हुए भंडारे में तमाम लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पर्व पर बाबा का मनोहारी शृंगार किया गया। मंदिर और आसपास के क्षेत्र को बिजली की झालरों से सजाया गया।
विज्ञापन


साईं पालकी यात्रा से पूर्व आचार्य शिवनाथ मिश्र ने बाबा व पालकी का पूजन अर्चन कराया। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव व मंदिर प्रबंधक संतोष पटेल ने पावनधाम शिरडी से आए नीम और बंगलुरू से लाए गए कल्प वृक्ष पौधों को मंदिर परिसर में रोपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यादव ने पालकी यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा पक्कातालाब चौराहा, बलराम सिंह चौराहा, नौरंगाबाद, पक्की सराय, बजाजा लाइन, तहसील चौराहा, राजागंज, पचराहा, छैराहा, कुंज, मिश्री टोला, पुरबिया टोला मार्गों से होती हुई मंदिर पर ही खत्म हुई।

इसमें श्रीसांई नाथ महाराज, स्वामी समर्थ महाराज, दत्तात्रेय महाराज की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। पुरुष व महिलाएं बाबा का गुणगान करते हुए पालकी लेकर चल रहे थे। बैंडबाजे व ईको साउंट सिस्टम पर भक्ति गीत बजते रहे। कई जगह पालकी यात्रा का फूल बरसाकर स्वागत हुआ और पूजन किया गया।

दोपहर करीब 12 बजे बाबा की भोग आरती हुई और उसके बाद कन्याओं व संत महात्माओं को भोज कराया गया। इसके बाद भंडारा शुरू हुआ। देर रात तक भक्त प्रसाद ग्रहण करते रहे।

इस आयोजन में मंदिर के संस्थापक प्रेमबाबू शर्मा, सरोजनी देवी, पेसूराम भोजवानी, संजय शर्मा, प्रकाश चंद्र जैन, कृष्ण चंद्र चौबे, राम रतन कुशवाहा, सत्य नारायण वर्मा, गंगाराम कुशवाहा, अनिल बाबू, मनोज अग्रवाल, राजीव गुप्ता, मुनींद्र सिंह, प्रियंका वर्मा, नमिता तिवारी, अंशू, सुनीता सिंह, शीला आदि बाबा के भक्तों का सहयोग रहा।

इसके अलावा रेलवे मनोरंजन सदन परिसर में गायत्री परिवार के लोगों ने पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ करके गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के इस आयोजन में ब्रह्मजीत उपाध्याय ने यज्ञ का संचालन किया। शुक्रवार सुबह 6 बजे से अखंड पाठ हुआ।

करीब ढाई सौ लोगों ने आहुतियां डालकर युग ऋषि  श्रीराम शर्मा आचार्य के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के जिला समन्वयक विजय सिंह यादव, राम नरायन यादव, मोहरमन सिंह यादव, शिव प्रकाश तिवारी, राजेश शर्मा, रामसेवक राठौर, महेंद्र, संतोष, राहुल, रवि, श्याम, रूपराम सिंह, रनसिंह तोमर, राम औतार सक्सेना, वीरभान सिंह, रामऔतार, धीरेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे। बाद में भंडारे का आयोजन हुआ।

खटखटा बाबा की निकली पालिका यात्रा
जसवंतनगर (इटावा)।
गुरु पूर्णिमा पर खटखटा बाबा आश्रम पर बाबा की पालकी निकाली गई। फूलों से सजी पालकी पर खटखटा बाबा की तस्वीर रखी गई थी। यात्रा में पालिकाध्यक्ष भी शामिल रहीं।

खटखटा बाबा आश्रम से शुक्रवार को 9 बजे सुबह पालकी यात्रा शुरू हुई। इससे पूर्व भक्तों ने बाबा की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की। यह यात्रा मंडी होमगंज, बड़ा चौराहा, सदर बाजार, छोटा चौराहा, पंसारी बाजार, लोहामंडी, केला गमा देवी मंदिर, जैन बाजार का भ्रमण करती हुई विलैया मठ पर पहुॅची। वहां भक्तों ने इसका फूल आदि से स्वागत किया।

इसके बाद पालकी यात्रा फक्कडपुरा, कटरापुख्ता, कटरा बुलाकीदास होकर नगर पालिका कार्यालय पहुंची। पालिका अध्यक्ष विमलेश यादव और प्रतिनिधि कप्तान सिंह यादव की ओर से श्रद्धालुओं को फल बांटे गए।

पालकी यात्रा के खटखटा बाबा आश्रम पर वापस पहुंचने पर वहां प्रसाद वितरित किया गया। पालकी यात्रा में महंत श्री मोहन, हरी बाबा, अशोक भट्टा वाले, दया शंकर गुप्ता, शारदा प्रसाद ठेकेदार, सभासद राजेंद्र दिवाकर, दिनेश चौरसिया, बनवारी लाल, बिल्लू यादव, मोंटी यादव, सुधीर गुप्ता, विनोद आदि शामिल रहे।  

छात्र-छात्राओं ने किया गुरुओं का सत्कार
जसवंतनगर/इटावा। 
जसवंतनगर के ग्राम नगला लल्लू स्थित सुदिती ग्लोबल एकेडमी में बच्चों ने गुरु पूर्णिमा मनाई। इस मौके पर बच्चों ने गुरुओं का तिलक कर उनसे आशीष प्राप्त किया। पंकज, शिवम, सनोज, संध्या, नेहा प्रतीक्षा, प्रियांजल आदि ने गुरु वंदना के साथ में गुरुओं का आदर सत्कार किया।

प्रिंसिपल वेद पाठी तिवारी ने गुरु पूर्णिमा के महत्व को बताते हुए कहा कि गुरु सूर्य के समान होता है जिस तरह चंद्रमा सूर्य से प्रकाश प्राप्त करके अपनी अद्भुत छटा को संसार में बिखेरता है उसी प्रकार शिष्य अपने गुरुओं से ज्ञान रूपी प्रकाश को प्राप्त करके पूरे संसार में अपने गुरुओं का नाम रोशन करता है।

उन्होंने बताया कि यह पर्व हिंदू मास अषाढ़ में 4 वेद 18 पुराण और महाभारत के रचयिता गुरु व्यास जी के पूजन अर्चन के साथ मनाया  जाता है। इस मौके पर प्रबंधक सर्वेश कुमार भी उपस्थित रहे। इस मौके पर निदेशक डा. राम मोहन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से बच्चों को आशीष प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान रोहित वर्मा, शिवम, अमित कुमार, राघवेन्द्र, आशीष, आराधना,  अलका आदि भी उपस्थित रहे।  इसी प्रकार ग्राम कैस्त में गुरु पूर्णिमा पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकडों लोगों ने मंदिर पर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया

उधर, कामेत आश्रम में आसाराम बापू के अनुयाइयों एवं बजाजा लाइन में ओशो भक्तों ने भी गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया। भरथना में गुरुपूर्णिमा पर विभिन्न धार्मिक स्थलों, मंदिरों व आश्रमों पर अखंड रामायण, भागवतकथाओं के साथ हवन पूजन एवं भंडारे आयोजित हुए। इन स्थलों पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही।


मोतीगंज स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में पुजारी अजय शुक्ला ने अखंड रामायण का पाठ कराया और प्रसाद किया। श्रीबाल रूप हनुमान गढ़ी छोला मंदिर में विशेष पूजा अर्चना हुई। मंदिर संस्थापक बदन सिंह चोैहान व दीपू दीक्षित ने भक्तों को भोजन कराया और प्रसाद वितरित किया।

स्टेशन रोड स्थित नरसिंह मंदिर में भी प्रसाद बांटा गया। तिलक रोड डाकघर मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed