फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Guruji looking for partner on social media

Etawah News: सोशल मीडिया पर जोड़ीदार तलाश रहे गुरुजी

Mon, 12 Jun 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 12 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Guruji looking for partner on social media
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निवाड़ीकला। घर छोड़कर दूसरे जिले में नौकरी कर रहे शिक्षकों को नई तबादला नीति से घर वापसी का मौका मिला है। वह इस मौके को छोड़ना नहीं चाहते हैं। वह इसे भुनाने के लिए सोशल मीडिया पर गुरु ढूंढ रहे हैं। शिक्षक तबादला नीति लागू होने के बाद सोशल मीडिया पर स्थानांतरण के लिए ऐसे जोड़ीदार तलाश रहे हैं, जिन्हें एक दूसरे के जिले से अपने-अपने जिलों में जाने का मौका मिल जाए।
शासन की नई गाइडलाइन के मुताबिक आठ जून से तबादले के लिए आवेदन शुरू हो गए थे। बेसिक शिक्षा विभाग में शासन ने ग्रीष्म अवकाश में ट्रांसफर करने के निर्देश दिए थे। सीतापुर, बलरामपुर, महाराजगंज में तैनात कई गुरुजी वहां से इटावा, इटावा से मथुरा, एटा, आगरा के साथी खोज रहे हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं इसके लिए शिक्षकों की तरफ से कई फेसबुक और व्हाट्सअप ग्रुप भी बनाए जा चुके हैं। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। इस बार जनपद के अंदर व बाहर एक साथ ट्रांसफर होंगे। वहीं पारस्परिक तबादले में स्थानांतरण की सौ फीसदी गारंटी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कई जनपदों के शिक्षक कार्यरत हैं। जहां महिलाएं दो और पुरुष शिक्षक पांच वर्ष की सेवा पूर्ण करने के बाद ट्रांसफर के हकदार होंगे। अब वह सोशल मीडिया के जरिए यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि कौन शिक्षक कहां आना-जाना चाहता है।
बताते चले बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव प्रताप सिंह बघेल द्वारा बीते दिनों जारी किए गये आदेश में यह कहा गया था। जिले में दो साल शिक्षिकाओं के लिए और पांच साल शिक्षकों के लिए निर्धारित किये गये थे। 14 जून तक आवेदन लिए जाएंगे। 10 से 18 जून तक बीएसए सत्यापन करेंगे। 19 से 22 जून एनआईसी स्थानांतरण की प्रक्रिया पूर्ण करेगा और उसके बाद 27 जून से कार्यमुक्त किया जाएगा।

सोशल मीडिया के इन प्लेटफार्म पर तलाशे जा रहे गुरु जी
शिक्षक इन दिनों में फेसबुक , वाट्सअप ,ट्विटर ,इंस्टाग्राम ,मेसेंजर सहित तमाम प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहे हैं सोशल मीडिया इसके लिए फायदेमंद भी साबित हो रहा हैं सबसे ज्यादा बातचीत वाट्सअप और फेसबुक के ग्रुपों के माध्यम से की जा रही हैं। भरान्क निभाएगा अहम भूमिका....
20 अंक - असाध्य या गंभीर रोगों से ग्रसित शिक्षक ,पति या पत्नी के साथ अविवाहित पुत्र या पुत्री।
15 अंक - सेवा के प्रत्येक वर्ष के लिए एक अंक (अधिकतम 15 वर्ष)
10 अंक - शिक्षक व शिक्षिका के दिव्यांग होने पर,शिक्षक या शिक्षका के पत्नी या पति के सरकारी सेवा में होने पर
5 अंक - राष्ट्रीय पुरुस्कार प्राप्त शिक्षक या शिक्षका।
5 अंक - राज्य पुरुस्कार प्राप्त शिक्षक अथवा शिक्षिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed