फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   GRP caught three miscreants who robbed trains in Etawah

इटावा में जीआरपी ने ट्रेनों में लूट करने वाले तीन बदमाश पकड़े

Wed, 27 Jul 2022 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
GRP caught three miscreants who robbed trains in Etawah
इटावा। जीआरपी ने मंगलवार सुबह माल गोदाम टिनशेड के पास से ट्रेन में यात्रियों के साथ लूटपाट और चोरी करने वाले गैंग के तीन सदस्यों को दबोच लिया। बदमाशों पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

जीआरपी थाने के प्रभारी निरीक्षक नौशाद अहमद ने बताया पकड़े गए बदमाशों में शामिल इटावा शहर जीआईसी के सरकारी आवास में रहने वाला गोलू उर्फ नदीम उर्फ ताज मोहम्मद गैंग का लीडर है। सैफ अली और आमिर मेवाती मोहल्ला के निवासी हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया गोलू पर तीन, सैफ अली पर छह व आमिर पर तीन मुकदमे शहर कोतवाली और जीआरपी थाने में दर्ज हैं।
विज्ञापन

तीनों बदमाश कानपुर से दिल्ली के बीच ट्रेनों में यात्रियों के साथ लूटपाट व चोरी की वारदात करते थे। गिरोह के सदस्य पहले भी कई बार जेल भेजे जा चुके हैं। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में अपराध निरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा, एसआई शैलेष निगम, संदीप कुमार, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार, कांस्टेबल चिंटू सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed