फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Grocery trader's wife dies in road accident, son injured

किराना व्यापारी की पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत, बेटा घायल

Mon, 23 May 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Grocery trader's wife dies in road accident, son injured
मृतक जब्बार की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : ETAWAH
बसरेहर (इटावा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार पलटने से बकेवर के व्यापारी की पत्नी की मौत हो गई और बेटा घायल हो गया। हादसा कार चला रहे बेटो को झपकी आने की वजह से हुआ। बेटे को हल्की चोटें आई हैं, उसका आगरा के अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन

बसरेहर के किराना व्यापारी विनीत कुमार की पत्नी अंजू पोरवाल और बेटा शुगम पोरवाल सोमवार को दिल्ली से शादी समारोह से लौट रहे थे। सुबह करीब 6:30 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद के पास का चला रहे शुगम को झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर कार पलट गई। हादसे में मां, बेटे घायल हो गए। यूपीडा की एंबुलेंस ने दोनों लोगों को आगरा के सरोजिनी नायडू अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने अंजू को मृत घोषित कर दिया। शुगम को मामूली चोटें आईं, उनका प्राथमिक उपचार किया गया। सूचना मिलने पर परिवार के लोग आगरा निकल गए। व्यापारी की पत्नी की मौत से बाजार में शोक छा गया।
विज्ञापन

कार की टक्कर से युवक की मौत
चकरनगर। चकरनगर के राजपुर रोड निवासी जब्बार (37) पुत्र अनवर सोमवार सुबह दस बजे बाइक से पैतृक गांव नगला चौप से लौट रहे थे। सिंह ढाबा के पास लखना की ओर से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोट आईं। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां दोपहर तीन उसकी मौत हो गई।

मृतका अंजू पोरवाल की फाइल फोटो। संवाद

मृतका अंजू पोरवाल की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed