{"_id":"5813877d4f1c1b6779bc190d","slug":"greeshma-of-food-left-seriously","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीष्मा का खाना-पीना छूटा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीष्मा का खाना-पीना छूटा, हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Fri, 28 Oct 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
100 से ज्यादा शेरनी प्रेगनें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सफारी के वेटनरी हॉास्पिटल में गंभीर रूप से बीमार शेरनी ग्रीष्मा की शुक्रवार को हालत और बिगड़ गई। तेज बुखार और संक्रमण के चलते उसने शुक्रवार सुबह से शाम तक कुछ नहीं खाया। इसके चलते सफारी प्रशासन और डॉक्टरों की चिंता बढ़ गई है। वह ग्रीष्मा के गुर्दे में हुए संक्रमण को ठीक करने के प्रयास में जुटे हैं।
विज्ञापन
सफारी के बाड़े में सबसे ज्यादा एर्लट रहने वाली शेरनी ग्रीष्मा तीन जुलाई क ो अचानक कैनाइन डिस्टेंपर संक्रमण की चपेट में आ गई थी। जिसके बाद से आज तक ग्रीष्मा को सफारी के वेटनरी हॉस्पिटल में रखा गया है। शुक्रवार को ग्रीष्मा को बीमार हुए 115 दिन बीत चुके हैं और पिछले दो दिन से उसकी हालत और भी नाजुक हो गई है।
विज्ञापन
गुरुवार को यूटीआई इंफेक्शन होेने से ग्रीष्मा की हालत गंभीर हो गई थी। इसके बाद शुक्रवार को दिन भर ग्रीष्मा ने न तो कुछ खाया और न पानी पिया। वह सुबह से शाम तक तेज बुखार से निढाल बाडे़ में पड़ी रही। सफारी के डॉक्टर प्रयास में हैं कि जल्द से जल्द ग्रीष्मा को फिर से इस स्थिति में लाया जाए जिससे वह फिर से खाना पीना शुरू कर दे। इसके लिए ग्रीष्मा को ड्रिप भी लगाई गई। जिससे शरीर में पानी की कमी दूर हो सके।
विज्ञापन