फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Greenery brought back by cow dung manure, not expensive fertilizers

Etawah News: महंगे उर्वरक नहीं गोबर की खाद से खींच लाईं हरियाली

Thu, 29 Jan 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Greenery brought back by cow dung manure, not expensive fertilizers
फोटो 04 :: चना के खेत में खरपतवार को साफ करती महिला किसान। स्रोत-स्वयं
इटावा। खेती-किसानी में भी महिलाएं पुरुषों को पछाड़ रही हैं। जनपद के महेवा ब्लॉक के ग्राम आनेपुरा निवासी महिला किसान ममता देवी ने यह साबित कर दिया है कि अगर पारंपरिक ढर्रे से हटकर वैज्ञानिक और जैविक तरीके से खेती की जाए तो बंजर में भी हरियाली लाई जा सकती है। ममता देवी ने महंगे उर्वरकों के बजाय सिर्फ गोबर की खाद से ही अपने खेत को हरा-भरा कर रखा है। उनकी इस उपलब्धि के लिए जिलास्तर पर बाजरा पैदावार में प्रथम पुरस्कार भी मिल चुका है।
विज्ञापन

किसान ममता देवी ने बताया कि उन्होंने इस बार 10 बीघा खेत में बाजरे की फसल की थी। आमतौर पर किसान रसायनों और महंगे उर्वरकों पर भारी खर्च करते हैं लेकिन ममता ने कम लागत-अधिक मुनाफे का मंत्र अपनाया। उन्होंने ब्लॉक से बाजरे का बीज लिया और कृषि विभाग की देखरेख में रासायनिक खाद के बजाय पूरी तरह से गोबर की खाद का उपयोग किया।
विज्ञापन

इससे न केवल मिट्टी की उर्वरक शक्ति बढ़ी, बल्कि लागत में भी कमी आई। यानी 10 हजार के निवेश पर उन्हें 70 हजार रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ जो जिले के अन्य महिला किसानों के लिए एक मिसाल बन गया है। ममता देवी की सफलता केवल बाजरे तक सीमित नहीं है। पिछले वर्ष उन्होंने चना, खीरा और अन्य सब्जियों की खेती में भी बेहतर प्रबंधन दिखाकर बंपर पैदावार हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की ओर से मोटे अनाज के लिए लगातार किसानों को जागरूक किया जा रहा है। पुरुष किसानों के साथ ही महिला किसानों ने भी मोटे अनाज की खेती करनी शुरू कर दी है जो अच्छा प्रयास है। आनेपुरा की महिला किसान ने बाजरा की अच्छी पैदावार की है। इससे अन्य किसानों को भी सीखने की जरूरत है।

आरएन सिंह, उपकृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed