{"_id":"60a00dd98ebc3e920c5a54c2","slug":"grandma-and-grandson-injured-in-collision-with-loader-etawha-news-knp6286165163","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर की टक्कर से दादी व पौत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर की टक्कर से दादी व पौत्र घायल
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। लवेदी थाना क्षेत्र के सब्दलपुर गांव के पास लखना-चकरनगर मार्ग पर शनिवार को तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने के बाद बाइक सवार दादी और पौत्र लोडर के नीचे फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह निकालकर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।
सब्दलपुर गांव निवासी हनी उर्फ विकास बीमार दादी शांति देवी को उपचार के लिए लखना स्थित डाक्टर की क्लीनिक पर लेेकर जा रहा था। सब्दलपुर गांव के पास आलू लदे लोडर ने पीछे से हनी की बाइक में टक्कर मार दी। इससे हनी और दादी सड़क पर गिरकर लोडर के नीचे फंस गए। लोडर दोनों को बाइक समेत चार मीटर तक घसीट ले गया। आगे बबूल के पेड़ से टकराने के बाद लोडर रुक गया। चालक लोडर छोड़कर भाग गया।
घटनास्थल के पास स्थित प्रोविजन स्टोर के मालिक लालन सक्सेना बेटे के साथ मौके पर पहुंचे और घायल हनी और उसकी दादी को बाहर निकालकर पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। शांति देवी की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने लोडर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसे में डीसीएम चालक की मौत
जसवंतनगर। बाराबंकी के थाना क्षेत्र फतेहपुर इसरोली निवासी मनोज कुमार (29) इटावा से फिरोजाबाद की ओर डीसीएम ले जा रहा था। झबरापुरा गांव के सामने चालक को झपकी जा गई। इससे डीसीएम दूसरे वाहन से टकरा गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उपनिरीक्षक दिनेश कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
जसवंतनगर। देवीपुरा गांव निवासी मनोज कुमार (40) वाहन चालक था। घर में शौचालय न होने के कारण वह रेलवे लाइन पार कर शौच के लिए जा रहा था। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।उपनिरीक्षक सुदेश कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। (संवाद)