फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Grand Aarti will be held at Yamuna Ghat on the lines of Varanasi

Etawah News: वाराणसी की तर्ज पर यमुना घाट पर होगी भव्य आरती

Thu, 14 Sep 2023 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Grand Aarti will be held at Yamuna Ghat on the lines of Varanasi
इटावा। वाराणसी के दशाश्वमेघ घाट की तरह अब यहां यमुना घाट पर भी भव्य आरती होगी। साथ ही यमुना के घाटों का सुंदरीकरण कर लगभग 600 मीटर पाथवे बनाया जाएगा। बुधवार को लखनऊ से आई पर्यटन विभाग के अधिकारियों की टीम ने इसका सर्वे भी किया।
विज्ञापन



संस्कृति एवं धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसके अलावा घाटों का सुंदरीकरण किया जाएगा। मंदिरों की साफ सफाई व रंगाई पुताई कराई जाएगी। यमुना घाट पर 11 रूद्रीय भगवान शिव का मंदिर है। साथ ही मां पीतांबरा की झलक भी मिलती है। धूमेश्वर मंदिर भी है। इन ऐतिहासिक स्थानों को संवारा जाएगा।
विज्ञापन

सदर विधायक सरिता भदौरिया के साथ पर्यटन विभाग की टीम बुधवार की दोपहर दौरा करने पहुंचीं। सर्वे के बाद जो भी स्टीमेट बनेगा, उस पर आधा खर्च पर्यटन विभाग करेगा और आधी विधायक निधि से धनराशि खर्च की जाएगा। विधायक ने कहा कि इटावा में प्राचीन मंदिर और प्राचीन धरोहर हैं। इनका सरकार के सहयोग से जीर्णोद्धार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि घाट पर छह स्नानघर बनाने की योजना है, जिसमें शॉवर लगे होंगे, जिससे शव यात्रा में आने के बाद लोग स्नान कर सकें और कपड़े बदल सकें। इसके लिए किसी विभाग से ट्यूबवेल लगवाएंगे। यमुना नदी के किनारे घाटों का निर्माण होने, रेलिंग लगने के बाद लोग सुबह की सैर कर सकेंगे और विभिन्न मंदिरों के दर्शन भी कर सकेंगे।
पर्यटन अधिकारी मोहित सिंह ने बताया कि सदर विधायक ने दो प्रस्ताव दिए हैं। इनमें पक्का तालाब और विक्टोरिया मेमोरियल हॉल व यमुना घाट का सुंदरीकरण कार्य शामिल है। बताया कि यमुना घाट पर 600 मीटर लंबे घाट का निर्माण कार्य कराया जाएगा। रेलिंग लगाई जाएगी। साथ ही सुबह की सैर के लिए ट्रैक का निर्माण कराया जाएगा। इससे लोग एक साथ सभी घाटों तक पहुंच सकें।
बजट की स्थिति पर श्मशान घाट तक निर्माण कार्य कराएंगे। साथ ही स्नान घाट बनाया जाएगा। सर्वे के दौरान पर्यटन विभाग के आर्किटेक्ट देवांशु गुरुदेव उपस्थित रहे। इस दौरान नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी विनय मणि त्रिपाठी, वन्य जीव विशेषज्ञ डॉ.राजीव चौहान, बढ़पुरा के ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत आदि लोग उपस्थित रहे।









पक्का तालाब पर मिलेगा लेजर शो व लाइटिंग साउंड का आनंद
अगले साल तक पक्का तालाब समेत विक्टोरिया हॉल की सूरत बदल जाएगी। जनवरी से शाम को पक्का तालाब आने वाले लोग लाइटिंग साउंड और लेजर शो का मजा ले सकेंगे। पर्यटन अधिकारी मोहित सिंह ने बताया कि पक्का तालाब अयोध्या के सूर्य कुंड की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। लेजर शो और लाइटिंग साउंड का दर्शक रोजाना 30 मिनट तक लुत्फ उठा सकेंगे। बताया कि तालाब के बीच से स्मारक को हटाया जाएगा। इस पर साढ़े चार करोड़ की लागत आएगी। पास स्थित विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में सार्वजनिक लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी। जो सप्ताह में एक दिन को छोड़कर रोजाना सुबह-शाम खुलेगी। इसमें भी पर्यटन विभाग की सहभागिता है। पर्यटन विभाग और विधायक निधि से 50-50 प्रतिशत की धनराशि खर्च होगी। यमुना घाट का सर्वे कार्य करने के बाद सदर विधायक व पर्यटन अधिकारियों ने पक्का तालाब का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed